fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainment250 करोड़ कमाने के बावजूद रणवीर सिंह की 'धुरंधर' नहीं होगी हिट,...

250 करोड़ कमाने के बावजूद रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ नहीं होगी हिट, फिल्म को हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़!

आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेलर दर्शकों को इंप्रेस करने में सफल रही है . यह स्पाई थ्रिलर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ट्रेलर 18 नवंबर को लॉन्च हो चुका है, जिसमें रणवीर का इंटेंस एक्शन अवतार देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं. लेकिन इस फिल्म की असली हाइलाइट है इसका मासिव बजट है, जो बॉलीवुड के महंगे प्रोजेक्ट्स में शुमार हो गया है. ऐसे में देखा जाएगा तो रणवीर सिंह की यह फिल्म 250 करोड़ रुपये कमाने के बावजूद हिट नहीं कहलाएगी.

image 101

‘धुरंधर’ का बजट कितना है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर’ का कुल बजट करीब 280 करोड़ रुपये है. इसमें से 250 करोड़ निर्माण पर खर्च हुए हैं, जबकि 30 करोड़ प्रमोशन और मार्केटिंग पर लगे हैं. ‘धुरंधर’ का निर्देशन उरी’ जैसी हिट फिल्म बनाने वाले आदित्य धर कर रहे हैं. रियल-लाइफ इवेंट्स से प्रेरित यह स्टोरी एक सीक्रेट एजेंट के दशकों लंबी मिशन पर आधारित है, जिसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन, रोमांस और सस्पेंस का तड़का है.

image 103

हिट होने के लिए कमाने होंगे कितने करोड़?
बताया जा रहा है कि ‘धुरंधर’ के बजट का बड़ा हिस्सा स्टारकास्ट की फीस पर गया है. रणवीर सिंह ने अपने रोल के लिए 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. वहीं संजय दत्त ने 10 करोड़ लिए, आर माधवन को 9 करोड़, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना ने 3-3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. वहीं सारा अर्जुन को 50 लाख का भुगतान हुआ. कुल मिलाकर, कास्ट की फीस अकेले 75 करोड़ से ऊपर पहुंच गई, जो बजट का 27 प्रतिशत है. हालांकि फीस और बजट को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. ऐसे में देखा जाए की रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को बॉक्स ऑफिस पर करीब 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करनी होगी, जिसके बाद यह फिल्म हिट कहलाएगी.

image 102

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘खामेनेई की मौत का बदला लेंगे’, ईरान का ऐलान, US-इजरायल की खैर नहीं

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान में गुस्से और शोक का माहौल और गहरा हो गया है। देश की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई...

अलीरेजा अराफी कौन हैं? संकट की घड़ी में ईरान की कमान संभालने वाला चेहरा

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व ने...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Ali Khamenei के निधन की आधिकारिक पुष्टि ईरानी मीडिया ने कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमले...

RELATED NEWS

वैलेंटाइन डे पर सुकेश का नया दाव, जैकलीन फर्नांडीज को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद कथित ठग Sukesh Chandrasekhar ने वैलेंटाइन डे के मौके पर एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री Jacqueline Fernandez के...

कठिन दौर में साथ खड़ी इंडस्ट्री, राजपाल यादव के समर्थन में बढ़े हाथ

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी विवादों के चलते चर्चा में हैं, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहे समर्थन...

बॉलीवुड की बढ़ती चिंता: रणवीर सिंह को मिली धमकी, सितारों की सुरक्षा पर फिर सवाल

मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर बेचैनी बढ़ती नजर आ रही है। इस बार मामला अभिनेता रणवीर सिंह से जुड़ा...