fbpx
  Previous   Next
HomeHealthचेहरे के दाग-धब्बों को छूमतंर कर देगा इस फल/सब्जी का रस, बस...

चेहरे के दाग-धब्बों को छूमतंर कर देगा इस फल/सब्जी का रस, बस जान लीजिए लगाने का सही तरीका !

चेहरे पर यूं तो कई घरेलू नुस्खे आजमाकर देखे जाते हैं लेकिन कम ही चीजें अच्छा असर दिखा पाती हैं. आलू के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है जिससे गहरे दाग-धब्बे हल्के होने लगें.

खानपान में आलू का खूब इस्तेमाल किया जात है, लेकिन आलू के फायदे सिर्फ सेहत तक ही सीमित नहीं हैं. त्वचा पर भी आलू का कई तरह से असर नजर आता है. आलू विटामिन सी, विटामिन बी और ब्लीचिंग गुणों से भरपूर होता है जिसके इस्तेमाल से त्वचा पर नजर आने वाली झाइयां और दाग-धब्बों को हल्का होने में मदद मिलती है. आलू को सही तरह से लगाया जाए तो यह सन डैमेज को भी दूर करता है, त्वचा को निखारने में असरदार है, एजिंग साइंस को कम करता है और त्वचा को नमी देता है सो अलग. यहां जानिए चेहरे से दाग-धब्बे हटाने के लिए किस-किस तरह से आलू का इस्तेमाल किया जा सकता है.

Screenshot 2024 12 21 002244

दाग-धब्बे हल्के करने के लिए आलू
आलू को चेहरे पर लगाने का सबसे आसान और असरदार तरीका है कि इसे घिसकर अलग कटोरी में इसका रस निकाल लें. इस रस को चेहरे के दाग-धब्बों पर सीधा लगाया जा सकता है. इसे रूई की मदद से चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट रखें और फिर चेहरा धोकर साफ कर लें.

skin whitening treatment at home


आलू और एलोवेरा जैल
दाग-धब्बे दूर करने के लिए आलू के रस में एलोवेरा जैल मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है. इस मिश्रण से स्किन को विटामिन ई मिलता है और त्वचा पर चमक नजर आती है सो अलग. एक चम्मच एलोवेरा जैल में एक चम्मच ही आलू का रस मिलाकर इस मिश्रण को चेहरे पर मल सकते हैं. कुछ देर लगाकर रखने के बाद इसे धोकर छुड़ाएं.

aloevera potato face pack main

आलू और नींबू का रस
झाइयों पर यह नुस्खा रामबाण साबित होता है. विटामिन सी से भरपूर नींबू के रस को आलू के रस के साथ मिलाकर लगाने पर झाइयां हल्की होने लगती हैं. एक कटोरी में बराबर मात्रा में नींबू का रस, गुलाबजल और आलू के रस को मिला लें. अच्छे से मिक्स करने के बाद इस मिश्रण को चेहरे पर रूई की मदद से लगा लें. 10 मिनट बाद चेहरा धोकर साफ करें. हफ्ते में 3 से 4 बार इस मिश्रण का इस्तेमाल किया जा सकता है.

आलू और हल्दी
आलू के रस में हल्दी मिलाकर स्किन पर लगाई जा सकती है. इसके अलावा आलू को घिसकर उसमें हल्दी मिलाएं और इसे फेस पैक की तरह 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर रख लें. इस फेस पैक से स्किन पर निखार नजर आता है. हफ्ते में एक बार यह मॉइश्चराइजिंग फेस पैक बनाकर लगाया जा सकता है.

images

आलू और दही
विटामिन सी और लैक्टिक एसिड के गुणों वाले इस फेस पैक से स्किन पर ब्राइटनेस तो आती ही है, साथ ही त्वचा को एंटी-एजिंग गुण भी मिल जाते हैं. फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच दही में एक चम्मच आलू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘खामेनेई की मौत का बदला लेंगे’, ईरान का ऐलान, US-इजरायल की खैर नहीं

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान में गुस्से और शोक का माहौल और गहरा हो गया है। देश की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई...

अलीरेजा अराफी कौन हैं? संकट की घड़ी में ईरान की कमान संभालने वाला चेहरा

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व ने...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Ali Khamenei के निधन की आधिकारिक पुष्टि ईरानी मीडिया ने कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमले...

RELATED NEWS

अंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज ! जानें फायदे और सेवन का तरीका

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात...

छुहारे खाने से ये सब बिमारियों में शर्तिया लाभ मिलेगी साथ ही साथ छुहारे की तासीर भी जानें?

आप डेली रूटीन में शामिल करते हैं तो और भी कई फायदे उठा सकते हैं क्योंकि छुआरा विटामिन ए, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, फाइबर,...

ये फल नही बल्कि हर मर्ज की दवा है, हर उम्र में रखता है सेहत का ख्याल ! इन लोगों को जरूर करना चाहिए...

सस्ता और सर्वगुण संपन्न केला भारत के सबसे प्राचीन और पोषक फलों में से एक माना जाता है. यह सिर्फ स्वादिष्ट फल नहीं है,...