पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों से संपर्क और भारत की संवेदनशील जानकारियां साझा करने के आरोप में हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया है. शनिवार को उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस को पांच दिन की रिमांड मिली है. अब उसे 22 मई को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा. सुरक्षा एजेंसियों को ज्योति मल्होत्रा के लैपटॉप और मोबाइल से अहम सुराग मिले हैं. सोशल मीडिया पर ज्योति मल्होत्रा एक लोकप्रिय नाम है और उसके लाखों फॉलोअर्स हैं.


जानकारी के मुताबिक 2023 में कमीशन के ज़रिए पाकिस्तान वीज़ा लेकर गई थीं, जहाँ पाक हाई कमीशन के कर्मचारी दानिश से नज़दीकी रिश्ते बने. खुफिया सूत्रों के मुताबिक, ज्योति ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से संपर्क बनाए रखे और संवेदनशील जानकारी साझा की. जांच एजेंसियों ने जांच में पता लगाया यूटूबर ज्योति मल्होत्रा 2023 में पाकिस्तान गई थी. अपनी पाकिस्तान यात्रा के दौरान उसकी नजदीकी दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन में काम करने वाले एहसान-उर-रहीम उर्फ़ दानिश से हो गई.

‘TRAVEL WITH JO’ के नाम से है यूट्यूब चैनल
33 वर्षीय ज्योति हिसार की न्यू अग्रसेन कॉलोनी की निवासी है. उसने बीए तक की पढ़ाई की है और अविवाहित है. ज्योति मल्होत्रा का “ट्रैवल विद जो” के नाम से यूट्यूब चैनल है. यूट्यूब पर ज्योति के चैनल को 3.77 लाख लोगों ने सब्सक्राइब किया है. साथ ही वह इंस्टाग्राम पर 1.33 लाख और फेसबुक पर 3.21 लाख फॉलोअर्स हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार वह तीन बार पाकिस्तान जा चुकी है, दो बार श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ और एक बार करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए. छापेमारी के दौरान ज्योति का लैपटॉप और मोबाइल जब्त किया है. प्रारंभिक जांच में इन डिवाइसों से यह संकेत मिले हैं कि वह पाकिस्तान को गोपनीय जानकारियां भेज रही थी. बरामद डाटा की फोरेंसिक जांच जारी है और कई अहम सुराग मिले हैं.

पाक हाई कमीशन के कर्मचारी दानिश से नज़दीकी रिश्ते बने.
दानिश ने इन्हें लव जिहाद में फसाया क्योंकि दानिश को जब पता चला कि ये यूट्यूबर है पूरे भारत की यात्रा करती हैं तब यह भारत के तमाम मिलिट्री ठिकानों के वीडियो मुहैया करवाएंगी. खुफिया सूत्रों के मुताबिक, ज्योति ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से संपर्क बनाए रखे और संवेदनशील जानकारी साझा की. ज्योति को दानिश और उसके सहयोगी अली अहसान के जरिए पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों (PIO) से मिलवाया गया, जिन्होंने पाकिस्तान में उसके आने-जाने और रहने की व्यवस्था कराई. उसने अली अहसान और शाकिर उर्फ राणा शहबाज (जिसका नाम उसने अपने फोन में ‘जट्ट रंधावा’ नाम से सेव किया था) से भी मुलाकात की. फिलहाल ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ जारी है.

ज्योति के साथ कई अन्य जासूस भी गिरफ्तार
13 मई को भारत सरकार ने एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश को ‘परसोना नॉन ग्राटा’ घोषित कर देश छोड़ने का आदेश दिया था. ज्योति की गिरफ्तारी से पहले बीते सप्ताह हरियाणा से तीन और पाकिस्तानी एजेंट गिरफ्तार किए जा चुके हैं. पानीपत से नोमान इलाही, कैथल से देविंदर सिंह और नूंह से अरमान. पंजाब में भी मालेरकोटला और जालंधर से जासूसी के आरोप में गिरफ्तारियां हुई हैं. सुरक्षा एजेंसियां अब इन सभी मामलों को जोड़कर बड़े नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं.



