fbpx
  Previous   Next
HomeNationगाजीपुर में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने ली एक और जान !

गाजीपुर में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने ली एक और जान !

गाजीपुर में दांत का दर्द बना मौत का कारण गाजीपुर में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने ली एक और जान ! ना कोई डिग्री ,ना कोई अनुभव बिना जांच हाथ में ठोक दिया इंजेक्शन

गाजीपुर की मिट्टी में फिर एक निर्दोष जान दफन हो गई — वजह वही पुरानी, “झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही।” दांत के दर्द से परेशान एक महिला इलाज की उम्मीद लेकर क्लीनिक पहुँची, पर लौटकर आई तो सिर्फ उसकी लाश. महिला को बस हल्का-सा दांत दर्द था. परिवार ने सोचा, नज़दीक ही डॉक्टर है, वहीं दिखा देते हैं। मगर जिसने सफेद कोट पहन रखा था, उसके पास न कोई डिग्री थी, न अनुभव। उसने बिना किसी जांच के हाथ में इंजेक्शन ठोंक दिया। चंद मिनटों में महिला तड़पने लगी, और देखते ही देखते उसकी सांसें थम गईं.

image 24

गाजीपुर के रेवतीपुर में एक महिला की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई. परिजन का आरोप है कि महिला के दांत में दर्द हुआ तो वह उसे डेंटिस्ट के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उसके हाथ में इंजेक्शन लगाया और इंजेक्शन लगते ही महिला अचेत हो गई. इसके बाद उसे दूसरे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत के बाद डॉक्टर अपना क्लिनिक बंद कर भाग गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

image 25

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के गांव रेवतीपुर में एक महिला की इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई. मृतका की पहचान 21 साल की रुचि यादव के रूप में हुई है, जिसकी 5 महीने पहले ही शादी हुई थी. अचानक उसके दांत में दर्द होने लगा. परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए. डॉक्टर ने रुचि को इंजेक्शन लगाया. परिजन का आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही के चलते ही रुचि यादव मौत हुई !

image 26

यह कैसी चिकित्सा व्यवस्था है, जहाँ इलाज की जगह मौत मिल रही है?

गाजीपुर ही नहीं, पूरे पूर्वांचल में ऐसे झोलाछाप डॉक्टर खुलेआम लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग सिर्फ फाइलों में कार्रवाई करता है, जमीन पर कुछ नहीं बदलता. ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि “अगर विभाग पहले कार्रवाई करता, तो आज यह महिला जिंदा होती।” लेकिन अफसोस, जब तक किसी की मौत न हो जाए, तब तक किसी को फर्क नहीं पड़ता. यह सिर्फ एक महिला की मौत नहीं है, बल्कि व्यवस्था की असफलता का प्रतीक है। अगर अब भी प्रशासन नहीं जागा, तो ऐसे झोलाछाप डॉक्टर कल किसी और घर का चिराग बुझा देंगे.

image 27

गाजीपुर की यह घटना हमें सोचने पर मजबूर करती है — इलाज के नाम पर चल रहे मौत के ये धंधे कब तक? अब वक्त आ गया है कि सरकार और समाज मिलकर इन नकली डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। क्योंकि हर मौत एक चेतावनी है — और अब चुप्पी अपराध से कम नहीं !!

image 28

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘खामेनेई की मौत का बदला लेंगे’, ईरान का ऐलान, US-इजरायल की खैर नहीं

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान में गुस्से और शोक का माहौल और गहरा हो गया है। देश की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई...

अलीरेजा अराफी कौन हैं? संकट की घड़ी में ईरान की कमान संभालने वाला चेहरा

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व ने...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Ali Khamenei के निधन की आधिकारिक पुष्टि ईरानी मीडिया ने कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमले...

RELATED NEWS