fbpx
  Previous   Next
HomeNationजानें-मानें मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर नई नवेली पत्नी को पीटने का...

जानें-मानें मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर नई नवेली पत्नी को पीटने का लगा गंभीर आरोप

विवेक बिंद्रा और यानिका की शादी इसी महीने 6 दिसंबर को हुई थी. आरोप है कि यानिका के साथ इस कदर मारपीट की गई है कि उनका कान का पर्दा तक फट गया है

अपने मोटिवेशनल स्पीच से लोगों को प्रेरित करने वाले, हौंसला बढाने वाले विवेक बिंद्रा आज खुद पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोपों के चलते पुलिस से भागे फिर रहे है. दरअसल मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ नोएडा सेक्टर-126 थाने में घरेलू हिंसा करने के चलते केस दर्ज हुआ है.

22 12 2023 vivek bindra 23611438

विवेक बिंद्रा के खिलाफ उनके साले वैभव ने 14 दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई. जिसमें कहा गया है कि विवेक बिंद्रा और यानिका की शादी इसी महीने 6 दिसंबर को हुई थी. शादी के अगले दिन ही यानी 7 दिसंबर को, सुबह बिंद्रा और उनकी मां प्रभा के बीच तीखी नोकझोंक हुई. आरोप है कि इसी दौरान जब यानिका बीच-बचाव करने के लिए आगे आई, तो बिंद्रा ने उसके साथ मारपीट की. कथित तौर पर की गई इस मारपीट में में यानिका को चोटें आई हैं. यानिका का दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है. साथ ही साथ नोएडा पुलिस पर ये आरोप भी लग रहा है कि पुलिस ने केस दर्ज तो कर लिया लेकिव तुरंत कोई एक्शन नहीं लिया जिसके चलते आरोपी विवेक बिंद्रा फरार है.

2 6

कान का पर्दा फटा
दर्ज FIR के अनुसार, बिंद्रा कथित तौर पर यानिका को एक कमरे के अंदर ले गए, उसके बाल खींचे और उसके साथ मारपीट की. बिंद्रा ने कथित तौर पर उनका फोन भी तोड़ दिया. आरोप है कि यानिका के साथ इस कदर मारपीट की गई है कि उनका कान का पर्दा तक फट गया है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

main qimg 5cf1cba1c8337afd7cc8f977658e363f lq

बिंद्रा के हैं इंस्टाग्राम पर लाखों फ़ॉलोअर्स
बता दें बिंद्रा, बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड जिसे BBPL के नाम से भी जाना जाता है उसके सीईओ हैं और उन्हें यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते हैं. हाल ही में यूट्यूबर संदीप माहेश्वरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर “बिग स्कैम एक्सपोज़” शीर्षक से एक वीडियो जारी किया था. जिसमें कुछ छात्रों ने बिंद्रा की कंपनी द्वारा धोखा दिए जाने का दावा किया था.

sandeepmaheshwarivivekbindranetworth 1703235877

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

वृंदावन में चीख-पुकार: केशी घाट पर नाव पलटने से बड़ा हादसा, यमुना की लहरों ने छीनी 10 जिंदगियां

कान्हा की नगरी वृंदावन में शुक्रवार का दिन मातम में बदल गया। केशी घाट के पास यमुना नदी की लहरों में पर्यटकों से भरी...

वोटिंग का ‘सुनामी’ अलर्ट: असम से केरलम तक टूटे पुराने रिकॉर्ड, अब 4 मई को खुलेगा सत्ता का असली पिटारा!

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। 9 अप्रैल 2026 को हुए विधानसभा चुनावों में असम, केरलम और केंद्र...

संसद में गूंजेगी ‘नारी शक्ति’ की हुंकार: बंगाल चुनाव से पहले पीएम मोदी का बड़ा दांव

पश्चिम बंगाल के चुनावी महासंग्राम के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए 'नारी शक्ति' को केंद्र में ला खड़ा किया...