fbpx
  Previous   Next
HomeSportsहिटमैन रोहित शर्मा ब्रोंको टेस्ट में फिट ! रोहित के साथ इन...

हिटमैन रोहित शर्मा ब्रोंको टेस्ट में फिट ! रोहित के साथ इन खिलाड़ियों ने भी मारी बाजी, पास किया ब्रोंको टेस्ट !

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ब्रोंको टेस्ट को राष्ट्रीय पुरुष टीम में चयन के लिए नया फिटनेस मानक बनाया है, रोहित शर्मा ने बीसीसीआई के फिटनेस कैंप में ब्रोंको टेस्ट और यो-यो टेस्ट सफलतापूर्वक पास किए हैं.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि BCCI खिलाड़ियों की फिटनेस के स्तर को उठाने के लिए ‘ब्रोंको टेस्ट’ को नेशनल मेंस टीम में जगह बनाने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए नया मानक बना दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 38 वर्षीय रोहित शर्मा ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित फिटनेस कैंप के दौरान ब्रोंको टेस्ट और यो-यो टेस्ट पास कर लिए हैं. रोहित शर्मा के स्टैमिना में काफी सुधार देखने को मिला, जिसने कोचिंग स्टाफ को संतुष्ट किया है. रोहित शर्मा के अलावा, शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह ने भी टेस्ट पास किए हैं. इनके अलावा मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल ने भी इस टेस्ट को पास किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रसिद्ध कृष्णा ने ब्रोंको टेस्ट के दौरान सभी को प्रभावित किया.

image 35

ब्रोंको टेस्ट तीव्रता और एथलीट की सहनशक्ति, स्टैमिना और रिकवरी को चुनौती देने की क्षमता के लिए जाना जाता है. क्रिकेट जगत में भले ही ब्रोंको टेस्ट नया हो, लेकिन रग्बी में लंबे समय से फिटनेस के मानक के तौर पर इसका इस्तेमाल किया जा रहा है.

image 36

आज के दौर में क्रिकेट का शेड्यूल खिलाड़ियों को काफी व्यस्त रखता है, जिसके लिए क्रिकेटर्स को एलीट फिटनेस स्तर की जरूरत है. इसी को मद्देनजर रखते हुए ब्रोंको टेस्ट तैयार किया गया. यह खिलाड़ियों की कार्डियोवैस्कुलर क्षमता और मानसिक क्षमता की कड़ी परीक्षा लेता है, जो आधुनिक क्रिकेट की शारीरिक मांगों को दर्शाता है. ब्रोंको टेस्ट का सेटअप जितना सरल है, उतना ही यह शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण है. इस टेस्ट में चार कोन 0 मीटर, 20 मीटर, 40 मीटर और 60 मीटर के अंतराल पर रखे जाते हैं. प्रत्येक सेट में 20 मीटर के निशान तक दौड़ना और वापस आना, फिर 40 मीटर के निशान तक दौड़ना और वापस आना, और अंत में 60 मीटर के निशान तक दौड़ना और वापस आना शामिल है.

image 37

इस शटल पैटर्न में प्रत्येक सेट में कुल 240 मीटर की दौड़ होती है. खिलाड़ियों को इसके पांच सेट पूरे करने होते हैं. ऐसे में दौड़ कुल 1,200 मीटर की होती है. इसमें किसी भी तरह का रेस्ट इंटरवल नहीं होता. खिलाड़ी का टारगेट जल्द से जल्द इसे पूरा करना होता है. इस टेस्ट के दौरान खिलाड़ी के कुल समय के आधार पर एथलीट के एरोबिक प्रदर्शन को परखा जाता है.

image 39

खिलाड़ियों के लिए ब्रोंको टेस्ट सिर्फ एक फिजिकल ड्रिल नहीं है, बल्कि यह इस बात का भी पैमाना है कि खिलाड़ी लगातार उच्च तीव्रता वाले प्रयास कितनी देर तक झेल सकता है, खासकर तब, जब इसमें बार-बार दिशा बदलना और तेजी से स्प्रिंट लगाना शामिल हो. चाहे बैटिंग हो या फील्डिंग, कुछ ऐसा ही क्रिकेट में भी देखने को मिलता है.

image 40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

वैभव सूर्यवंशी का ‘पावर-शो’: 300 की स्ट्राइक रेट से उजाड़ा बेंगलुरु का बगीचा, राजस्थान की चौथी जीत!

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ अब एक ऐसी आंधी बन चुका है जिसे रोकना किसी भी टीम के लिए नामुमकिन साबित...

हारते-हारते कैसे जीता लखनऊ? मुकुल के 7 छक्कों ने छीनी गंभीर की टीम से जीत, ईडन में पसरा सन्नाटा!

ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर गुरुवार की रात आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। आखिरी गेंद तक चले इस हाई-वोल्टेज...

सड़क पर वॉर्नर की ‘बैटिंग’ पड़ी भारी! ड्रंक एंड ड्राइविंग केस में गिरफ्तार हुए दिग्गज क्रिकेटर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर एक बार फिर मैदान के बाहर अपने व्यवहार के कारण...