fbpx
  Previous   Next
HomeSportsपेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, इन 16 खिलाड़ियों...

पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, इन 16 खिलाड़ियों को मिली जगह.

16 सदस्यीय इस टीम में 5 ऐसे प्लेयर्स को टीम में जगह मिली है जो पहली बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेंगे.

हॉकी इंडिया ने आज बुधवार 26 जून को पेरिस ओलंपिक के लिए 16 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है. पेरिस ओलंपिक के लिए टीम की कप्तानी हरमनप्रीत सिंह को सौंपी गई है और मिडफील्डर हार्दिक सिंह को उपकप्तान बनाया गया है.

हरमनप्रीत सिंह

हरमनप्रीत की अगुवाई में टीम इंडिया 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाले पेरिस ओलंपिक में हिस्‍सा लेगी. हरमनप्रीत का ये तीसरा ओलिंपिक होगा . वहीं श्रीजेश और मनप्रीत अपना चौथा ओलिंपिक खेलेंगे. टीम में अनुभवी खिलाडि़यों के साथ 5 युवा खिलाडियों को भी जगह दी गई है जो ओलंपिक में पहली बार पदार्पण करेंगे. भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने अभियान की शुरुआत 27 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी.

Paris Olympics NBC 1024x576 2


पूल बी में भारत
टीम इंडिया के साथ पूल बी में बेल्जियम, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड है. पूल ए में नीदरलैंड, स्पेन, जर्मनी, फ्रांस, ग्रेट ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका है. ग्रुप स्टेज में टीमें एक-दूसरे से एक बार मुकाबला करेंगी. हर पूल से टॉप-4 टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी. पेरिस-2024 ओलिंपिक हॉकी मेडल राउंड मैच 8 अगस्त को होंगे.

121212111

पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम
ओलंपिक 2024 के लिए घोषित हुई भारतीय हॉकी टीम: गोलकीपर – पीआर श्रीजेश। डिफेंडर्स – जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय। मिडफील्डर्स – राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद.

196714 wnvsfnbugk 1702790559 2

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, संसद में दो दिन तक चली तीखी बहस

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया। दो दिनों तक चली चर्चा के...

जम्मू के समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर गोलीबारी से मचा हड़कंप, वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

जम्मू के एक निजी समारोह में हुई अचानक फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि शहर...

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गरमाई राजनीति, अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसद का माहौल काफी गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर चर्चा के...

RELATED NEWS

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में मैदान पर हुई घटना के बाद अर्शदीप सिंह पर आईसीसी की कार्रवाई

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान मैदान पर हुई एक घटना के चलते भारतीय तेज गेंदबाज Arshdeep Singh को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट...

T20 World Cup 2026 जीतने के बाद होगी विक्ट्री परेड? BCCI कर रही मेगा इवेंट की तैयारी!

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा साबित किया है। खिताब...

न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने फिर जीता टी20 विश्व कप, अहमदाबाद में बना नया इतिहास

भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ गया जब India national cricket team ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर दुनिया...