fbpx
  Previous   Next
HomeSportsरवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ से ज्यादा जीत के बाद भी आंकडों...

रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ से ज्यादा जीत के बाद भी आंकडों में क्यों पिछड़ रहे है गौतम गंभीर?

गौतम गंभीर को टेस्ट फॉर्मेट में अच्छे रिजल्ट देने को लेकर मामला गंभीर होता जा रहा है. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो फिर टेस्ट में उनकी राह बहुत मुश्किल हो जाएगी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में ईडेन गॉर्डन में 30 रन से मिली करारी हार के बाद पूर्व क्रिकेटरों ने गौतम गंभीर की रणनीति और सोच पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है, तो फैंस बहुत ही ज्यादा गुस्से में है. वहीं, नियुक्ति के बाद से उनके एक साल और करीब चार महीने के कार्यकाल के टेस्ट आंकड़े इस आलोचना में मानो घी डालने का काम कर रहे हैं. अगर, टीम इंडिया के पिछले दोनों कोचों रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ से वह बहुत पीछे छूट गए हैं. वास्तव में वह सभी पहलुओं के चक्रव्यूह में घिर से गए हैं. यहां से अगर हालात नहीं सुधरे, तो स्थिति और खराब होती जाएगी. चलिए आप जान लीजिए कि गौतम गंभीर सहित टीम इंडिया के पिछले तीन हेड कोचों का टेस्ट रिपोर्ट कार्ड कैसा रहा.

image 93

रवि शास्त्री के खाते में सबसे ज्यादा जीत
रवि शास्त्री सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में टीम इंडिया के कोच रहे. उनके मार्गदर्शन में भारत ने 43 मैच खेले. इनमें से 25 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली, जबकि 13 में उसे हार का सामना करना पड़ा. शास्त्री की जीत दर 1.92 रही या कहें यह प्रतिशत में 58.13 रही. निश्चित रूप से शास्त्री और विराट कोहली की जुगलबंदी ने शानदार काम किया, लेकिन इसके बावजूद शास्त्री द्रविड़ से पिछड़ गए.

image 94

राहुल द्रविड़ निकले सबसे अव्वल
राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारत ने सिर्फ 24 ही टेस्ट मैच खेले. इसमें टीम इंडिया ने 14 मैचों में बाजी मारी, तो 7 में उसे हार का सामना करना पड़ा. द्रविड़ पूर्व ऑलराउंडल शास्त्री की तुलना में 19 कम मैचों में कोच रहे, लेकिन उनकी जीत दर शास्त्री से बेहतर रही. द्रविड़ की जीत दर 2.00 रही. प्रतिशत में यह 58.33 रहा. शास्त्री से यह कुछ ही ज्यादा रहा, लेकिन अहम बात तुलनात्मक रूप से बहुत ही कम मैचों में द्रविड़ का शानदार प्रदर्शन रहा. कल्पना कर सकते हैं कि अगर द्रविड़ 43 मैचों में कोचिंग देते, तो उनके आंकड़े कैसे होते! लेकिन इन दोनों की तुलना में गौतम के आंकड़े बहुत ही ज्यादा गंभीर हो चले हैं.

image 95

गौतम की स्थिति बहुत ही खराब
पिछले साल से नियुक्ति के बाद से गौतम के अंडर में भारतीय टीम अभी तक (ईडेन गॉर्डन में पहले टेस्ट) तक 18 टेस्ट मैच खेल चुकी है. इसमें से भारत ने 7 मैच जीते हैं, जबकि 9 में हार का सामना किया है. बतौर कोच गंभीर की जीत दर 0.77 है, जो पिछले दोनों ही कोचों की तुलना में बहुत ही ज्यादा कम है. और प्रतिशत में यह करीब 38.88 बैठता है, बहुत ही ज्यादा कम है.

image 96

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

वैभव सूर्यवंशी का ‘पावर-शो’: 300 की स्ट्राइक रेट से उजाड़ा बेंगलुरु का बगीचा, राजस्थान की चौथी जीत!

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ अब एक ऐसी आंधी बन चुका है जिसे रोकना किसी भी टीम के लिए नामुमकिन साबित...

हारते-हारते कैसे जीता लखनऊ? मुकुल के 7 छक्कों ने छीनी गंभीर की टीम से जीत, ईडन में पसरा सन्नाटा!

ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर गुरुवार की रात आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। आखिरी गेंद तक चले इस हाई-वोल्टेज...

सड़क पर वॉर्नर की ‘बैटिंग’ पड़ी भारी! ड्रंक एंड ड्राइविंग केस में गिरफ्तार हुए दिग्गज क्रिकेटर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर एक बार फिर मैदान के बाहर अपने व्यवहार के कारण...