fbpx
  Previous   Next
HomeSportsसीएम योगी का बडा ऐलान, 57 हजार ग्राम पंचायतों में बनाया जा...

सीएम योगी का बडा ऐलान, 57 हजार ग्राम पंचायतों में बनाया जा रहा एक-एक खेल का मैदान

सीएम योगी केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित मोहन बागान और ईस्ट बंगाल फुटबॉल मैच देखने पहुंचे, सीएम बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया से जुड़कर उत्तर प्रदेश ने इसे दी एक नई दिशा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पिछले दस वर्षों में खेल और खेल गतिविधियां तेजी के साथ आगे बढ़ी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया के माध्यम से जहां खेल कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है, वहीं उनकी प्रेरणा से प्रदेश ने इनके साथ जुड़कर के इसे एक नई दिशा देने का कार्य किया है। इसी के तहत प्रदेश में 57 हजार ग्राम पंचायतों में एक-एक खेल का मैदान बनाया जा रहा है। इसके अलावा 825 विकासखंडों में एक-एक मिनी स्टेडियम और सभी 75 जनपदों में एक-एक स्टेडियम बनाने का काम प्रगति पर चल रहा है। भारतीय फुटबॉल संघ की अपेक्षा के अनुसार प्रदेश में एक हजार फुटबॉल के खेल के मैदान भी विकसित किए जाएंगे। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुख्यमंत्री कप के तहत केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित मोहन बागान और ईस्ट बंगाल फुटबॉल मैच से पहले कही। वह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

448 252 22309387 thumbnail 16x9 b

5 सौ से अधिक खिलाड़ियों को अब तक दी जा चुकी है सरकारी नौकरी
सीएम योगी ने कहा कि फुटबॉल संघ ने सभी जनपद और 18 मंडल में एक-एक स्टेडियम फुटबॉल के लिए समर्पित करने की अपेक्षा की है। हम उन्हें बता दें कि सरकार भी यह चाहती है ताकि खेल और खेलकूद की गतिविधियां आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि हमेशा खेल जगत में उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद और हॉकी के मशहूर खिलाड़ी केडी सिंह बाबू उत्तर प्रदेश की ही माटी के सपूत थे। इस स्टेडियम का नाम भी केडी सिंह बाबू के नाम पर ही रखा गया है। यही नहीं उत्तर प्रदेश ने फुटबॉल की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

22352335 t

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियाड, वर्ल्ड चैंपियनशिप आदि में पदक जीतने वाले 500 से अधिक खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के माध्यम से अलग-अलग सेवा में सरकारी नौकरी दे चुकी है। सरकार इसे आगे भी जारी रखेगी। सीएम योगी ने कहा कि पेरिस के ओलंपिक में उत्तर प्रदेश के भारतीय हॉकी टीम के दो खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसमें एक भारतीय हॉकी टीम के सदस्य हॉकी खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय को पिछले वर्ष ही यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी के पद पर तैनाती दे चुके हैं। वहीं अब हॉकी खिलाड़ी राज कुमार पाल को भी यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी के पद पर सीधी तैनाती देने जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘खामेनेई की मौत का बदला लेंगे’, ईरान का ऐलान, US-इजरायल की खैर नहीं

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान में गुस्से और शोक का माहौल और गहरा हो गया है। देश की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई...

अलीरेजा अराफी कौन हैं? संकट की घड़ी में ईरान की कमान संभालने वाला चेहरा

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व ने...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Ali Khamenei के निधन की आधिकारिक पुष्टि ईरानी मीडिया ने कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमले...

RELATED NEWS

हैरी ब्रूक के तूफानी शतक से इंग्लैंड की रोमांचक जीत, पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 2 विकेट से मात दे दी। इस...

ऑस्ट्रेलिया को हराकर जिम्बाब्वे ने किया ‘महाउलटफेर’, सहवाग की टिप्पणी से बढ़ी हलचल

टी20 विश्व कप 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को मात देकर टूर्नामेंट का रुख ही...

T20 World Cup : भारत का दमदार प्रदर्शन, भारतीय टीम ने नामीबिया को 93 रनों से धूल चटाई

टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए नामीबिया के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की। दिल्ली के...