fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentपंचायत की रिंकी सचिव जी को नहीं बल्कि इस एक्टर के प्यार...

पंचायत की रिंकी सचिव जी को नहीं बल्कि इस एक्टर के प्यार में है पागल ! इस हीरो कि फिल्में रिपीट में देखती है

पंचायत वेब सीरीज की रिंकी के जो इस वेब सीरीज से घर घर तक पहुंच गईं हैं लेकिन क्या आप जानते है कि रिंकी किस हीरो की जबडा फैन है?

पंचायत वेब सीरीज की रिंकी अपने अभिनय से आज घर घर तक पहुंच गईं लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के बाद भी हर कलाकारा कि तरह किसी ना किसी हीरो से ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन वो प्रेरित होते हैं और ऐसा ही हुआ पंचायत की रिंकी यानी संविका के साथ जो शाहरुख की बहुत बड़ी फैन निकलीं. मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि “मुझे शाहरुख सर बहुत पसंद हैं. मैं कहूंगी कि उनकी जो फिल्में हैं, वो मैं कभी भी देख सकती हूं. अगर मैं खाना खा रही हूं, तब भी मैं उन्हें रिपीट पर देख सकती हूं. बहुत कम फिल्में होती हैं जिन्हें आप अनगिनत बार देख सकते हैं. पहली बार आप थिएटर में ध्यान से देखते हो और फिर जब भी थोड़ा फन चाहिए होता है, मैं शाहरुख सर की पिक्चर्स ही लगाती हूं.

image 78

सांविका ने आगे कहा, “उनकी पुरानी फिल्में जैसे ‘डुप्लीकेट’, ‘यस बॉस’, ‘बादशाह’ मुझे बहुत मजा आता है ये सब देखकर. ये बहुत एंटरटेनिंग होती हैं और उनमें जो ह्यूमर है, वो मुझे बहुत पसंद आता है. और हां, उनका बोलने का अंदाज भी कमाल का है. जितने इंटरव्यूज मैंने देखे हैं, उनमें उनकी जो स्पॉन्टेनेसिटी है, वो लाजवाब होती है. मैं मानती हूं कि मैं वैसी बन तो नहीं सकती, लेकिन मैं चाहती हूं कि मैं भी वैसा जवाब देना सीखूं. प्रेजेंस ऑफ माइंड और ह्यूमर… कमाल का होता है वो.”

image 79

जब सांविका से पूछा गया कि हिंदी सिनेमा की किन अभिनेत्रियों से उन्हें प्रेरणा मिलती है, तो उन्होंने कहा, “तब्बू मैम का काम मुझे बहुत पसंद है. कोंकणा सेन मैम की परफॉर्मेंस भी बहुत प्रभावशाली लगती है. ‘तिलौती मां’ शो में जो काम दिखा है, वो भी मुझे बहुत पसंद आया. अगर मैं उन लेवल तक पहुंच सकूं, तो ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी. शायद ये एक बड़ी बात लगती हो, लेकिन मैं सच में वहां तक पहुंचना चाहती हूं. अब तो मैं चाहती हूं कि मैं लीड कैरेक्टर्स करूं. ओटीटी पर भी और फिल्मों में भी और ऐसे किरदार निभाऊं जिनमें ग्राफ हो.

image 80

अपनी बात को खत्म करते हुए सांविका ने कहा, “मैं बहुत सारी पिक्चर्स देखती हूं और मुझे इस बात का थोड़ा खेद होता है कि ज्यादातर कहानियों में लड़की सिर्फ लड़के को रास्ता दिखाने आती है… फिर लड़की मर जाती है. या फिर लड़की सिर्फ दो-तीन गानों तक सीमित रहती है और लड़का बदला लेता है. ज्यादातर मास एंटरटेनमेंट फिल्मों की यही स्टोरीलाइन होती है. मैं चाहती हूं कि जब मैं कोई किरदार करूं तो उसमें एक ठोस ग्राफ हो, जिसमें मुझे करने में मजा आए, कुछ मजेदार, मीनिंगफुल, ‘मीटी रोल्स टाइप्स’.” सांविका अभी कई कामों में व्यस्त हैं हालांकि उन्होंने उनके आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में खुलासा नहीं किया पर आने वाले वक्त में वो इन प्रोजेक्ट्स पर रोशनी डालेंगी .

image 81

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘खामेनेई की मौत का बदला लेंगे’, ईरान का ऐलान, US-इजरायल की खैर नहीं

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान में गुस्से और शोक का माहौल और गहरा हो गया है। देश की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई...

अलीरेजा अराफी कौन हैं? संकट की घड़ी में ईरान की कमान संभालने वाला चेहरा

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व ने...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Ali Khamenei के निधन की आधिकारिक पुष्टि ईरानी मीडिया ने कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमले...

RELATED NEWS

वैलेंटाइन डे पर सुकेश का नया दाव, जैकलीन फर्नांडीज को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद कथित ठग Sukesh Chandrasekhar ने वैलेंटाइन डे के मौके पर एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री Jacqueline Fernandez के...

कठिन दौर में साथ खड़ी इंडस्ट्री, राजपाल यादव के समर्थन में बढ़े हाथ

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी विवादों के चलते चर्चा में हैं, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहे समर्थन...

बॉलीवुड की बढ़ती चिंता: रणवीर सिंह को मिली धमकी, सितारों की सुरक्षा पर फिर सवाल

मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर बेचैनी बढ़ती नजर आ रही है। इस बार मामला अभिनेता रणवीर सिंह से जुड़ा...