fbpx
  Previous   Next
HomeNationक्या बिहार में भी लागू हुआ 'यूपी मॉडल'? सम्राट चौधरी के गृह...

क्या बिहार में भी लागू हुआ ‘यूपी मॉडल’? सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनते ही बिहार में पुलिस ने कुख्यात अपराधी का कर दिया एनकाउंटर!

बेगूसराय में पुलिस ने एनकाउंटर करते हुए कुख्यात बदमाश शिव व्रत राय को एक कार्बाइन, 7 पिस्टल, रुपया और कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है.

बिहार में नीतीश सरकार की नई कैबिनेट में विभागों के बंटवारे को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि कानून व्यवस्था को और दुरुस्त बनाने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई का सिलसिला शुरू कर दिया गया. पुलिस ने इसकी शुरुआत बेगूसराय से की , जहां पुलिस ने एक बाद एक एनकाउंटर करके अपराधियों पर नकेल कसा . पुलिस अपने एक्शन से ये साफ कर देना चाहती है कि अब सूबे में अपराधियों की खैर नहीं है. पुलिस का ये एक्शन सम्राट चौधरी के गृह विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद शुरू हुआ है. पुलिस की इस कारवाई से जहां अपराधियों में दहशत है वहीं आम लोग अब बिहार में योगी मॉडल से खुश दिख रहे हैं.

image 121


बिहार पुलिस ने बेगूसराय मे बीती रात पुलिस ने एक बार फिर एक अपराधी का एनकाउंडर कर दिया है. इसके ठीक एक दिन पहले ही पुलिस ने एक अपराधी को अपनी गोली का निशाना बनाया था. इन दोनों ही घटना मे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इन अपराधियों के पास से बड़ी मात्रा मे हथियार और कैश बरामद किया है. पुलिस की इस ताबरतोड़ कारवाई से लोग नई सरकार का एक्शन मान रहे हैं.

image 122

बेगूसराय में पुलिस ने एनकाउंटर करते हुए कुख्यात बदमाश शिव व्रत राय को एक कार्बाइन, 7 पिस्टल, रुपया और कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है. दरअसल, एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस को सूचना मिली थी कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शालिग्रामी गांव में अमित गुप्ता के घर पर काफी संख्या में बदमाश हथियार के साथ जुटे हुए हैं. इस सूचना पर एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस ने अमित गुप्ता के घर के घेराबंदी का छापेमारी शुरू की तभी बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी.

image 123

इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें कुख्यात बदमाश शिव व्रत राय को गोली लग गई और बाकी बदमाश भागने में सफल रहे. पुलिस ने घटनास्थल से एक कार्रवाईन, 7 पिस्तौल एक अर्ध निर्मित रिवाल्वर 3 लाख 70 हजार रुपए और 940 बोतल कफ सिरप बरामद किया है. एसपी मनीष नू प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अमित गुप्ता के घर पर बदमाश किसी घटना को अंजाम देने जुटे हैं. इसी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में शिव व्रत राय को पैर में दो गोली लगी है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है.

image 124


शिव व्रत राय तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनहारा गांव का रहने वाला है और उस पर हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई मामले पहले से दर्ज हैं. इस घटना में घटना स्थल से अमित कुमार गुप्ता , नवनीत कुमार सोनू कुमार एवं तीन अज्ञात व्यक्ति मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया. गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि यहां पर मिनी गन फैक्ट्री चलाया जाता था . घायल शिव व्रत राय का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया. इस दौरान हथियार बनाने का कई सामान के साथ सोने चांदी के जेवरात भी बरामद किए गए हैं जिसकी जांच पुलिस के द्वारा कराई जा रही है.

image 125

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

वृंदावन में चीख-पुकार: केशी घाट पर नाव पलटने से बड़ा हादसा, यमुना की लहरों ने छीनी 10 जिंदगियां

कान्हा की नगरी वृंदावन में शुक्रवार का दिन मातम में बदल गया। केशी घाट के पास यमुना नदी की लहरों में पर्यटकों से भरी...

वोटिंग का ‘सुनामी’ अलर्ट: असम से केरलम तक टूटे पुराने रिकॉर्ड, अब 4 मई को खुलेगा सत्ता का असली पिटारा!

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। 9 अप्रैल 2026 को हुए विधानसभा चुनावों में असम, केरलम और केंद्र...

संसद में गूंजेगी ‘नारी शक्ति’ की हुंकार: बंगाल चुनाव से पहले पीएम मोदी का बड़ा दांव

पश्चिम बंगाल के चुनावी महासंग्राम के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए 'नारी शक्ति' को केंद्र में ला खड़ा किया...