fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsअब तक 26 ! बिहार में जहरीली शराब से अब तक 26...

अब तक 26 ! बिहार में जहरीली शराब से अब तक 26 लोगों की मौत, सिलसिला जारी…

बिहार में जहीरील शराब से मौत का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. सीवान में 20 लोगों की तो वहीं छपरा में 6 लोगों ने दम तोड़ दिया है.

बिहार में शराबबंदी कानून के बावजूद जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। छपरा और सीवान जिलों में ज़हरीली शराब पीने से 26 लोगों की मौत हो गई है। महिलाएं विधवा हो गईं, परिवार बिखर गए, और लोग अपनी आंखों की रोशनी गंवा बैठे हैं.

Screenshot 2024 10 17 205356

बिहार में मंगलवार-बुधवार के बीच जहरीली शराब ने फिर बड़ा रूप दिखाया। दो सीमावर्ती जिलों में 26 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कई लोग अस्पताल में अभी भी जिंदगी और मौत से लड रहे है. सरकार ने इन मौतों की पुष्टि कर दी है, मरने वालों और बीमारों की संख्या और ज्यादा हो सकती है, यह आशंका पुलिस-प्रशासन को भी है। इसलिए, बाकायदा सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है.

Screenshot 2024 10 17 205407

सारण में तीन की मौत, पटना भी नहीं पहुंच सका
सारण में घटना मशरक थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में हुई है, जो सीवान जिले के भगवानपुर हाट और सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र की सीमा पर है। जहरीली शराब पीने से मशरख थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी लतीफ मियां के 30 वर्षीय पुत्र इस्लामुद्दीन अंसारी की मौत हुई है। आलम अंसारी के 29 वर्षीय पुत्र मुमताज अंसारी और रियाज अंसारी के 18 वर्षीय पुत्र शमशाद अंसारी का इलाज चल रहा था। शमशाद की भी पटना जाने के दौरान मौत हो गई। शाम होते-होते इनके अलावा भी सारण में केस सामने आ गए। मशरक थाना क्षेत्र के ही सुंदर गांव निवासी वकील मियां के 35 वर्षीय पुत्र गुल मोहम्मद की संदिग्ध स्थिति में मौत की सूचना आई.

Screenshot 2024 10 17 205336

थानाध्यक्ष व दो चौकीदार निलंबित, नौ गिरफ्तार
जिला पदाधिकारी ने बताया कि मृत्यु के कारण को ज्ञात करने के लिए शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही तथ्य की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। पुलिस अधीक्षक सीवान ने ड्यूटी पर तैनात थानाध्यक्ष भगवानपुर हाट के साथ दो चौकीदारों को निलंबित कर दिया गया है। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीवान ने एसआईटी गठित कर सारण जिला के साथ मिलकर संयुक्त छापामारी शुरू कर दी है। घटना से संबंधित नौ लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है.

13 14

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

अमेरिका ने 10 ईरानी नेताओं पर US ने रखा इनाम, जानकारी देने वाले को मिलेंगे एक करोड़ डॉलर

अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक नया घटनाक्रम सामने आया है, जिसमें अमेरिका ने ईरान से जुड़े कई प्रभावशाली नेताओं के बारे में जानकारी देने वालों...

होर्मुज जलडमरूमध्य पर भारत को राहत के संकेत, ईरान बोला- इंडिया हमारा दोस्त

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। ईरान के अधिकारियों ने संकेत दिया...

पीएम किसान योजना की नई किस्त जारी, कुछ किसानों के खातों में नहीं पहुंचे पैसे

देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने हाल ही में Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana...

RELATED NEWS

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

पाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार...

नेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर क्यों सड़क पर उतरे Gen Z

Gen Z का वो प्रदर्शन तख्तापलट करने के बाद ही रुका. नेपाल के लोग उस आंदोलन को ठीक से भूल भी नही पाए थे...