fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsबिहार चुनाव के बीच भाजपा को मिली गुड न्यूज, 96 में 91...

बिहार चुनाव के बीच भाजपा को मिली गुड न्यूज, 96 में 91 सीटों पर BJP की होगी बड़ी जीत ?

'यह हमारी पार्टी के विकास एजेंडे के साथ केंद्र शासित प्रदेश के मज़बूत जुड़ाव को दर्शाता है. मैं जमीनी स्तर पर अपने मेहनती कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं.'

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ी खुशखबरी मिली है. BJP बिहार में पहली बार JDU के साथ-साथ बराबरी की सीटों पर चुनाव लड़ रही है. बिहार में कमल खिलाने के लिए बीजेपी के केंद्रीय नेताओं के साथ-साथ राज्य स्तरीय नेता भी लगातार पसीना बहा रहे हैं. इस बीच भाजपा को केंद्रशासित प्रदेश दादर और नगर हवेली, दमन और दीव से एक बड़ी खुशखबरी मिली है. भाजपा ने इस केंद्र शासित प्रदेश में हुए लोकल बॉडीज चुनाव में बंपर जीत हासिल की है. दादर और नगर हवेली, दमन और दीव की स्थानीय प्रशासन की कुल 96 में से 91 सीटों पर BJP को जीत मिली है.

image 44

पीएम नरेंद्र मोदी ने BJP कार्यकर्ताओं को दी बधाई
दादर नगर हवेली और दमन-दीव में मिली इस बंपर जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा- दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव के मेरे भाइयों और बहनों का आभार, जिन्होंने पूरे केंद्र शासित प्रदेश में सरपंच, जिला पंचायत और पार्षद चुनावों में भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन दिया.

image 43

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि यह हमारी पार्टी के विकास एजेंडे के साथ केंद्र शासित प्रदेश के मज़बूत जुड़ाव को दर्शाता है. मैं जमीनी स्तर पर अपने मेहनती कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं.

image 45


दमन जिले का परिणाम

  • जिला पंचायत: कुल सीटें- 16, BJP जीती- 15
  • म्यूनिस्पल काउंसिल: कुल सीटें- 15, बीजेपी जीती- 14
  • सरपंच: कुल सीटें- 16, भाजपा जीती- 15

दीव जिले का परिणाम

  • जिला पंचायत: कुल सीटें- 8, भाजपा जीती- सभी 8 सीटें

दादर नगर हवेली जिले का परिणाम

म्यूनिस्पल काउंसिल: कुल सीटें- 15, भाजपा जीती- सभी 15 सीटें

जिला पंचायत: कुल सीटें- 26, भाजपा जीती- 24

image 46

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘खामेनेई की मौत का बदला लेंगे’, ईरान का ऐलान, US-इजरायल की खैर नहीं

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान में गुस्से और शोक का माहौल और गहरा हो गया है। देश की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई...

अलीरेजा अराफी कौन हैं? संकट की घड़ी में ईरान की कमान संभालने वाला चेहरा

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व ने...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Ali Khamenei के निधन की आधिकारिक पुष्टि ईरानी मीडिया ने कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमले...

RELATED NEWS

IndiGo पर चला DGCA का हंटर, ठोका 22 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को हालिया उड़ान अव्यवस्थाओं के मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ा...

महंगाई भत्ते को लेकर बढ़ी उम्मीदें, 8वें वेतन आयोग से पहले अहम संकेत

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच एक बार फिर महंगाई भत्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लगातार बढ़ती जीवन लागत...

अमेरिकी लोकतंत्र की कसौटी बना वेनेजुएला संकट, सत्ता संतुलन की नई लड़ाई शुरू

वेनेजुएला संकट को लेकर अमेरिकाकी आंतरिक राजनीति एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। वॉशिंगटन में हुए हालिया घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया...