fbpx
  Previous   Next
HomeHealthक्या आप भी रात को अपने पार्टनर के खर्राटों से है परेशान...

क्या आप भी रात को अपने पार्टनर के खर्राटों से है परेशान ? ये है देशी रामबाण तरीका, बंद हो जाएंगी आवाजें आना !

रात को सोते समय खर्राटों लेना आम सी बात हो गई है लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे है जो आपके इरेटेटिंग खर्राटें हो जाएंगी बंद.

स्नोरिंग यानि खर्राटे आना अक्‍सर लोगों की शिकायत रहती है जिससे रातभर वे सो नहीं पाते और इस वजह से दिनभर थकान और झुंझलाहट महसूस होता है. इसकी सबसे बड़ी वजह पार्टनर का खर्राटे लेना बताया जाता है. दरअसल, मोटापा, खराब लाइफस्टाइल स्मोकिंग, ड्रिंकिंग हैबिट की वजह से कई लोगों को रात के वक्‍त सोते समय खर्राटे होते हैं. खर्राटे की वजह से उनकी तो नींद नहीं टूटती, लेकिन पार्टनर को इस वजह से रातभर नींद नहीं आती. अगर आप भी ऐसी समस्‍या से जूझ रहे हैं तो आप इन सिंपल घरेलू उपायों की मदद लें और इस परेशानी को दूर करें.

people snore loudly

अगर आप रात के वक्‍त हल्‍दी वाला दूध रोजाना पिएं तो इससे आपके खर्राटे की समस्‍या दूर हो सकती है. हल्‍दी में एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो वोकल कॉर्ड और गले के सूजन को कम कर आराम पहुंचाता है जिससे स्नोरिंग नहीं होती.

121212122121

लहसुन
लहसुन की मदद से भी आप स्‍नोरिंग की समस्‍या को दूर कर सकते हैं. इसके लिए आप रात के वक्‍त एक से दो लहसुन लें और इसे कूट लें. अब इसे घी में भून लें और दवा की तरह खा लें.

शहद
शहद की मदद से भी आप खर्राटे की समस्‍या को दूर कर सकते हैं. इसके लिए आप एक गिलास में गुनगुना पानी लें और इसमें एक से दो चम्‍मच शहद मिलाएं. अब इस पानी को धीरे धीरे पी लें. स्‍नोरिंग से आराम मिलेगा.

जैतून का तेल
जैतून का तेल यानी Olive Oil खर्राटों पर काबू पाने का काफी कारगर उपाय माना जाता है. आपको करना केवल इतना है कि रात को सोते समय जैतून के तेल की कुछ बूंदे नाक में डालनी हैं. इस तेल में सूजन दूर करने का गुण होता है, जिसके कारण सांस लेना आसान हो जाता है और खर्राटों की स्थिति में राहत मिलती है.

tips to use olive oil for healthy hair

पुदीना
पुदीने की पत्तियों को पानी में उबालकर पीने और मिंट ऑयल की कुछ बूंदों को नाक में डालने से भी खर्राटों में राहत मिलती है.

pudine ke fayde in hindi 2

इन उपायों के अलावा श्वसन से संबंधित व्यायाम भी खर्राटों से राहत में काफी कारगर माने जाते हैं. योगासन में प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति जैसे योग करने से खर्राटों की परेशानी दूर की जा सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

बंगाल में शुभेंदु सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 900 से ज्यादा सलाहकारों की छुट्टी, रिटायर अफसरों के दोबारा नियुक्ति पर लगी रोक

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया...

सोना और पेट्रोल बचाने की सलाह पर छिड़ा सियासी घमासान: राहुल बोले- जिम्मेदारी जनता पर डाल जवाबदेही से बच रहे पीएम

मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई 'संयम' की अपील...

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

RELATED NEWS

डेंगू के डंक का होगा अंत! भारत में जल्द आएगी ‘Qdenga’ वैक्सीन, अब नहीं होगी इलाज की चिंता!

भारत में हर साल मानसून की दस्तक के साथ ही डेंगू का डंक लोगों को अस्पतालों तक पहुँचा देता है, लेकिन अब इस जानलेवा...

भीगी किशमिश खाने से होते है चमात्कारिक फायदे ! लेकिन भीगी किशमिश खाने की टाइमिंग है महत्वपूर्ण

ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते...

अंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज ! जानें फायदे और सेवन का तरीका

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात...