fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainment'जवान' V/S सालार', जवान' से नहीं डरा 'सालार', बॉक्स ऑफिस पर होगी...

‘जवान’ V/S सालार’, जवान’ से नहीं डरा ‘सालार’, बॉक्स ऑफिस पर होगी दो सुपरस्टार के फिल्मों की टक्कर

प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म सालार के पोस्पोन होने की खबरें आ रही थी लेकिन खबरें आ रही है कि फिल्म उसी दिन, जिस दिन का किया था वादा ! यानी दर्शक 28 सितंबर को सालार देख पाएंगे.

साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म फिल्म ‘सालार: पार्ट 1 – सीजफायर’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर है. फिल्म को लेकर नई खबर सामने आई है. अभी तक कहा जा रहा था कि सितंबर में रिलीज होने वाली सालार को नवंबर के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है. लेकिन नए वायरल ट्वीट के मुताबिक फिल्म तय समय यानी 28 सितंबर को ही वर्ल्ड वाइड रिलीज की जाएगी. आपको बता दें कि KGF जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके निर्देशक प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही सालार का लोग काफी वक्त से टकटकी लगाए इंतजार कर रहे हैं. 28 सितंबर को फिल्म रिलीज होने की खबर सामने आने के बाद अब यह कहा जा सकता है कि बॉलीवुड के किंग खान और साउथ के सुपरस्टार की भी महासंग्राम देखने को मिलेगा.

FUdOcagaAAIBnk4


आपको बता दें कि पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सालार की रिलीज डेट 28 सितंबर से खिसका कर नवंबर तक कर दी गई है. ऐसा कहा जा रहा था कि प्रशांत नील फिल्म के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहते हैं और वो सही तरीके से पोस्ट प्रोडक्शन के बाद ही फिल्म को नवंबर में रिलीज करने के लिए तैयार होंगे. इस बात को लेकर फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी ट्वीट किया था. लेकिन हाल ही में आए एक वायरल ट्वीट में कहा गया है कि सालार को तय डेट पर ही रिलीज किया जाएगा. यानी सितंबर में ही रिलीज होने वाली शाहरुख खान की फिल्म जवान की सालार से टक्कर तय है.

KGF Crew On Board For Prabhass Salaar

आपको बता दें कि पठान की धमाकेदार सफलता के बाद शाहरुख की नई फिल्म जवान 7 सितंबर को रिलीज हो रही है. इसका भी बॉक्स ऑफिस पर काफी बज है और इसके ठीक बाद सालार की रिलीज डेट है. ऐसे में जवान और सालार में बॉक्स ऑफिस पर टक्कर जरूर होगी. अब ये देखना है कि प्रभास और शाहरुख में कौन जनता को अपना दीवाना बनाता है.
जवान और सालार में टक्कर के बीच ये भी देखा जा रहा है कि प्रभास की पिछली फिल्म आदिपुरुष को ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई थी. इसलिए प्रभास इस फिल्म को लेकर काफी कॉन्शियस हो सकते हैं.

jawaan 1

जवान को लेकर शाहरुख इसलिए उत्साहित हैं क्योंकि उनकी पिछली फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करके उनको कमबैक को शानदार बना दिया था. सालार की बात करें तो इस फिल्म में लीड रोल में प्रभास हैं और उनके अपोजिट श्रुति हासन को लिया गया है. इसके अलावा फिल्म में पृथ्वी सुकुमार भी नजर आएंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

IPL 2026: अगर बारिश में धुल गया गुजरात और राजस्थान का क्वालीफायर-2, तो कौन पहुंचेगा फाइनल?

आईपीएल 2026 की पहली फाइनलिस्ट टीम का फैसला हो चुका है, जहाँ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर...

अमित शाह की घुसपैठियों को दोटूक: खुद लौट जाओ तो कोई केस नहीं, वरना होगा कड़ा एक्शन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद से बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर एक बेहद सख्त और अंतिम चेतावनी जारी की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों...

नीट पेपर लीक पर एक्शन मोड में सरकार: रक्षा मंत्री के आवास पर हाई लेवल बैठक, 23 लाख छात्रों की पुनर्परीक्षा को लेकर बनी...

नीट (NEET UG) पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर...

RELATED NEWS

धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण: अवॉर्ड लेते वक्त भावुक हुईं हेमा मालिनी

राष्ट्रपति भवन का ऐतिहासिक दरबार हॉल सोमवार, 25 मई को एक बेहद भावुक और यादगार पल का गवाह बना। भारतीय सिनेमा के लेजेंडरी एक्टर...

शादी के 4 साल बाद टूटी मौनी-सूरज की जोड़ी: सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बयां किया दर्द

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार को लेकर पिछले काफी समय से चल रही तलाक की...

कनाडा में फायरिंग, मुंबई में डर! लॉरेंस गैंग ने कपिल शर्मा को दी ‘आखिरी चेतावनी’

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक अब सात समंदर पार कनाडा की सड़कों पर भी खुलेआम दिखाई दे रहा है। कनाडा के सरे (Surrey) शहर...