fbpx
  Previous   Next
HomeSportsटी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा ! शुभमन गिल...

टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा ! शुभमन गिल का पत्ता साफ तो सूर्या कैसे टीम में, दो विकेटकीपर मगर कौन ओपनर?

2026 के टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है.इस टीम की सबसे बड़ी खबर ये है कि वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को टीम में जगह नहीं मिली है.

2026 के टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है.इस टीम की सबसे बड़ी खबर ये है कि वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को टीम में जगह नहीं मिली है.वैसे तो टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने कहा है कि शुभमन गिल को उनके प्रदर्शन की वजह से नहीं बल्कि टीम कम्बिनेशन की वजह से हटाया गया है, मगर सच्चाई ये है कि गिल को हटाने के पीछे उनका हाल के दिनों का प्रदर्शन रहा है.

image 77

गिल का पत्ता साफ तो सूर्या क्यों टीम में?
शुभमन गिल का 2025 में टी20 में औसत केवल 26.3 रहा है जबकि आईपीएल में 50, वनडे में 49 और टेस्ट में 70.2 रहा है. टीम के चयनकर्ता मानते हैं कि उन्हें विकेटकीपर ओपनिंग बल्लेबाज चाहिए था, इसलिए शुभमन गिल की टीम में जगह नहीं बनती. चयनकर्ताओं का यह कहना जरूरी था वरना यदि वे गिल के टी20 प्रदर्शन की बात करते तो सवाल ये भी पूछा जाता कि यदि शुभमन गिल का प्रदर्शन खराब है तो कप्तान सूर्या का आंकडा तो बदतर है. सूर्या ने 2025 में 21 पारियों में केवल 218 रन बनाए हैं. सूर्या का औसत 13.62 रन और स्ट्राइक रेट 123.16 का है. इस आधार पर सूर्या की टीम में जगह नहीं बनती है.

image 79

दो विकेटकीपर- कौन करेगा ओपनिंग?
इस टीम में दो विकेटकीपरों का चयन किया गया है और दोनों ओपनर हैं. सवाल ये है कि क्या दोनों खेलेंगे और यदि दोनों खेले तो क्या दोनों ओपनिंग करेंगे या अभिषेक के साथ कौन ओपनर होगा. ये एक गुत्थी है जिसका समाधान शायद कोच गौतम गंभीर के पास हो. टीम का उप कप्तान अक्षर पटेल को बनाया गया है ,तो क्या यह तय हो गया है स्पिनर के तौर पर टीम की पहली पसंद अक्षर हैं ना कि कुलदीप यादव. अब साफ हो गया है कि टीम में एक ही स्पिनर की जगह बनती है तो अक्षर ही खेलेंगे कुलदीप नहीं.

image 80

हार्दिक क्यों नहीं उपकप्तान?
चयनकर्ताओं के इस निर्णय पर सवाल उठ रहे हैं कि मौजूदा उप कप्तान शुभमन गिल की जगह नहीं बन रही थी तो हार्दिक पांड्या को उप कप्तान बनाना चाहिए था क्योंकि वो टीम के एक्स फैक्टर हैं. दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर हैं. आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हैं. हार्दिक पांड्या को तो भारतीय टी20 टीम का भी कप्तान बनाया जा सकता है.

image 81

इस टीम में दो खिलाड़ियों की वापसी हुई है. एक हैं ईशान किशन और दूसरे रिंकू सिंह. ईशान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी में झारखंड की टीम को चैंपियन बनाया और खुद भी काफी अच्छा खेले. मगर उनको प्लेइंग इलेवन में खिलाया जाता है या नहीं कह नहीं सकते. दूसरे रिंकू सिंह को इस लिए वापस लाना पड़ा कि टीम में नीचे एक फिनिशर की जरूरत महसूस की गई. रिंकू सिंह एशिया कप के फाइनल में केवल एक गेंद खेले थे और विनिंग रन बनाया था. फिर दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ उनको टीम में नहीं चुना गया. मगर अब टी20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह दी गई है.

वैसे तो चुनी गई टीम काफी संतुलित है. एक बार फिर से वर्ल्ड कप जीत सकती है. मगर कप्तान सूर्य कुमार यादव का फार्म में आना जरूरी है क्योंकि वो ऐसी पोजिशन पर खेलते हैं, जहां रन रेट को बरकरार रखना जरूरी होता है. मगर फिलहाल के उनके फार्म को देखकर लगता है कि सूर्या ही इस टीम के कमजोर कड़ी हैं.

image 82

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘खामेनेई की मौत का बदला लेंगे’, ईरान का ऐलान, US-इजरायल की खैर नहीं

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान में गुस्से और शोक का माहौल और गहरा हो गया है। देश की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई...

अलीरेजा अराफी कौन हैं? संकट की घड़ी में ईरान की कमान संभालने वाला चेहरा

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व ने...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Ali Khamenei के निधन की आधिकारिक पुष्टि ईरानी मीडिया ने कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमले...

RELATED NEWS

हैरी ब्रूक के तूफानी शतक से इंग्लैंड की रोमांचक जीत, पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 2 विकेट से मात दे दी। इस...

ऑस्ट्रेलिया को हराकर जिम्बाब्वे ने किया ‘महाउलटफेर’, सहवाग की टिप्पणी से बढ़ी हलचल

टी20 विश्व कप 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को मात देकर टूर्नामेंट का रुख ही...

T20 World Cup : भारत का दमदार प्रदर्शन, भारतीय टीम ने नामीबिया को 93 रनों से धूल चटाई

टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए नामीबिया के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की। दिल्ली के...