fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsराहुल गांधी का ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एकबार फिर बेतुका बयान !...

राहुल गांधी का ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एकबार फिर बेतुका बयान ! अमित मालवीय की राहुल और मुनीर की डाली हुई तस्वीर हुई वायरल.

बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि यह आश्चर्य की बात नहीं है कि राहुल गांधी पाकिस्तान और उसके हितैषियों की भाषा बोल रहे हैं.

ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने जहां आतंकियों के हौसले पस्त कर दिए, वहीं अब इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज हो गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से जहां भारत के कितने विमान गिरे हैं इसे लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं वहीं अब बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी वही सवाल उठा रहे हैं जो पाकिस्तान की मीडिया और उनके रणनीतिक हलकों में पूछा जा रहा है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि डीजीएमओ की आधिकारिक ब्रीफिंग में पहले ही बताया जा चुका है कि भारत की ओर से कितने संसाधन प्रयोग किए गए और कोई बड़ी क्षति नहीं हुई.

Screenshot 2025 05 20 143453

मालवीय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर सवाल किया कि राहुल गांधी ने एक बार भी यह जानने की कोशिश नहीं की कि ऑपरेशन के दौरान कितने पाकिस्तानी जेट मार गिराए गए या पाकिस्तान के किन एयरबेसों को भारत की बमबारी ने नुकसान पहुंचाया. बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि यह आश्चर्य की बात नहीं है कि राहुल गांधी पाकिस्तान और उसके हितैषियों की भाषा बोल रहे हैं.

Screenshot 2025 05 20 135745

अमित मालवीय का क्या है पूरा बयान?
अमित मालवीय ने लिखा है कि यह आश्चर्य की बात नहीं है कि राहुल गांधी पाकिस्तान और उसके हितैषियों की भाषा बोल रहे हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री को ऑपरेशन सिंदूर के लिए बधाई नहीं दी. इसके बजाय, वे बार-बार पूछते हैं कि हमने कितने जेट खो दिए. यह एक ऐसा सवाल है जो पहले ही DGMO ब्रीफिंग में बताया जा चुकै है. मजे की बात यह है कि उन्होंने एक बार भी यह नहीं पूछा कि संघर्ष के दौरान कितने पाकिस्तानी जेट मार गिराए गए, या भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी एयरबेस पर बमबारी के दौरान कितने विमान अपने हैंगर में खड़े रहते हुए नष्ट हो गए.राहुल गांधी के लिए आगे क्या है? निशान-ए-पाकिस्तान?

Screenshot 2025 05 20 141137

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से सवाल पूछा था और कहा था कि पाकिस्तान को हमले की सूचना पहले दिए जाना कोई चूक नहीं, बल्कि एक अपराध था. और देश को सच्चाई जानने का हक है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, संसद में दो दिन तक चली तीखी बहस

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया। दो दिनों तक चली चर्चा के...

जम्मू के समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर गोलीबारी से मचा हड़कंप, वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

जम्मू के एक निजी समारोह में हुई अचानक फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि शहर...

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गरमाई राजनीति, अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसद का माहौल काफी गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर चर्चा के...

RELATED NEWS

जदयू में शामिल होकर राजनीति में उतरे निशांत कुमार, बोले- पिता के काम को आगे बढ़ाना मेरी जिम्मेदारी

बिहार की सियासत में रविवार का दिन एक नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। लंबे समय से चल रही अटकलों के...

असम चुनावी रण में कांग्रेस की एंट्री, 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

असम में विधानसभा चुनावों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य की 126 सीटों पर संभावित मतदान से पहले कांग्रेस ने अपनी...

मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन, युमनाम खेमचंद के हाथों में सत्ता की कमान

लगभग एक वर्ष तक केंद्र के प्रत्यक्ष शासन में रहने के बाद मणिपुर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। राष्ट्रपति...