fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsखुशखबरी : वाराणसी में बनेगा देश का पहला सिग्नेचर ब्रिज ! काशी...

खुशखबरी : वाराणसी में बनेगा देश का पहला सिग्नेचर ब्रिज ! काशी और चंदौली को जोडेगी ये ब्रिज

2642 करोड़ लागत से बनने वाली ये पुल 2028 तक होगा तैयार, रेलमंत्री ने साझा किया डिजाइन

काशी और चंदौली को जोड़ने वाले गंगा में प्रस्तावित सिग्नेचर ब्रिज का डीपीआर फाइनल कर लिया गया है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपनी प्रजेंटेशन में इसका जिक्र किया है. चार लेन का रेलवे ट्रैक और सिक्सलेन की ऊपर सड़क का ब्लू प्रिंट भी साझा किया है. रेलमंत्री ने बताया कि आने वाले 100 साल पहले की रेलवे और सड़क यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 2642 करोड़ से सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसे बनाने का लक्ष्य 2028 रखा गया हैं.

Screenshot 2024 10 17 202147

अपने प्रजेंटेशन में उन्होंने बताया कि 137 साल पुराने मालवीय पुल के 50 मीटर सामांतर बनने वाले सिग्नेचर ब्रिज से काशी, चंदौली, बिहार, एमपी और छत्तीसगढ़ का जुड़ाव होगा। चारों दिशाओं में परिवहन को रफ्तार मिलेगी. 150 साल के लिए सिग्नेचर ब्रिज को डिजाइन किया गया है। सिग्नेचर ब्रिज निर्माण के दौरान जो फाउंडेशन होगा, वह नदी के सतह से 120 फीट गहरा होगा। उसके ऊपर पीलर और फिर ब्रिज होगा। इकोनिक स्ट्रक्चर बनेगा.

ashwini reuters 1725621345 1

उन्होंने बताया-काशी स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार से यह ब्रिज नजदीक होगा। नमो घाट से सटे हुए इस सिग्नेचर ब्रिज के निर्माण में चार साल का समय लगेगा। जलमार्ग, रेलवे, सड़क और भोगौलिक परीक्षण हुआ। एक किलो मीटर से थोड़ा अधिक लंबा यह सिग्नेचर ब्रिज होगा. पर्यावरण के अनुकूल और ऊर्जा के मामले में किफायती परिवहन का साधन होने के कारण, रेलवे जलवायु संबंधी लक्ष्यों को हासिल करने और देश की लॉजिस्टिक्स की लागत एवं कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन 149 करोड़ किलोग्राम,जो छह करोड़ पेड़ों के रोपण के बराबर है, को कम करने में मदद करेगा.

Screenshot 2024 10 17 202241


सिग्नेचर ब्रिज की खासियत
मालवीय पुल से गुजरे रेलवे ट्रैक पर फिलहाल 40 किमी की रफ्तार से ट्रेनों को चलाया जाता है. मालगाड़ियों की रफ्तार और धीमी होती है. चार लेन का रेलवे ट्रैक बिछने के बाद यात्री ट्रेनें 90 से 100 किमी की रफ्तार से चलेंगी. 1074 मीटर होगी सिग्नेचर ब्रिज की लंबाई, 08 पिलर बनेंगे गंगा में, लागत होगी 2642 करोड़ रुपये साथ ही साथ 06 लेन की होगी सड़क होगी तो 04 लेन का बिछेगा रेलवे ट्रैक.

Screenshot 2024 10 17 202201 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

अमेरिका ने 10 ईरानी नेताओं पर US ने रखा इनाम, जानकारी देने वाले को मिलेंगे एक करोड़ डॉलर

अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक नया घटनाक्रम सामने आया है, जिसमें अमेरिका ने ईरान से जुड़े कई प्रभावशाली नेताओं के बारे में जानकारी देने वालों...

होर्मुज जलडमरूमध्य पर भारत को राहत के संकेत, ईरान बोला- इंडिया हमारा दोस्त

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। ईरान के अधिकारियों ने संकेत दिया...

पीएम किसान योजना की नई किस्त जारी, कुछ किसानों के खातों में नहीं पहुंचे पैसे

देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने हाल ही में Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana...

RELATED NEWS

जदयू में शामिल होकर राजनीति में उतरे निशांत कुमार, बोले- पिता के काम को आगे बढ़ाना मेरी जिम्मेदारी

बिहार की सियासत में रविवार का दिन एक नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। लंबे समय से चल रही अटकलों के...

असम चुनावी रण में कांग्रेस की एंट्री, 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

असम में विधानसभा चुनावों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य की 126 सीटों पर संभावित मतदान से पहले कांग्रेस ने अपनी...

मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन, युमनाम खेमचंद के हाथों में सत्ता की कमान

लगभग एक वर्ष तक केंद्र के प्रत्यक्ष शासन में रहने के बाद मणिपुर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। राष्ट्रपति...