fbpx
  Previous   Next
HomeBusinessदुनिया के टॉप 50 होटलों में शामिल हुआ भारत का मात्र एक...

दुनिया के टॉप 50 होटलों में शामिल हुआ भारत का मात्र एक ये 5 स्टार होटल, जानें कौन है अव्वल?

इस लिस्ट में इंडिया के एक 5 स्टार होटल को भी जगह मिली है. आगरा में मौजूद ओबरॉय अमरविलास होटल इस लिस्ट में शामिल देश का एकमात्र होटल है.

लेक कोमो का पासालाक्वा होटल
दुनिया के टॉप 50 होटलों की लिस्ट जारी की गई है और इस लिस्ट में पहले नंबर पर है, लेक कोमो का पासालाक्वा (Passalacqua Hotel) होटल. इस होटल का जीर्णोद्धार साल 2022 में फिर से शुरू किया गया था, इसमें महज 24 कमरे हैं. दरअसल ये होटल सन 1800 के आसपास शुरू हुआ था, इस होटल ने नेपोलियन बोनापार्ट, विंस्टन चर्चिल से लेकर विंसेंजो बेलिनी जैसे मेहमानों का स्वागत किया था.

111 1

इस लिस्ट में एशियाई होटलों का बोलबाला है. टॉप 5 में रोज़वुड हांगकांग थे, फोर सीजन्स चाओ प्रया रिवर बैंकॉक, द अपर हाउस हांगकांग और अमन टोक्यो शामिल है. मारकेश में ला ममौनिया 6वें स्थान पर है.

ओबरॉय अमरविलास होटल

इस लिस्ट में इंडिया के एक 5 स्टार होटल को भी जगह मिली है. आगरा में मौजूद ओबरॉय अमरविलास होटल इस लिस्ट में शामिल देश का एकमात्र होटल है. इस लिस्ट में 45वें स्थान पर है भारत का ओबेरॉय अमरविलास होटल. इस होटल ने दुनिया के टॉप 50 होटलों में शामिल होकर देश की शान बढ़ाई है. 102 कमरों वाला ये होटल बेहद भव्य और खूबसूरत है. यहां आने वाले मेहमानों के लिए यहां सभी तरह की सुविधाएं और बेहतरीन सेवाएं मुहैया कराई जाती हैं. मुगलकाल की वास्तुकला के आधार बनाए अमरविलास होटल में मौसम अनुकूलित पूल का पानी, बालकनी, गेस्ट रूम, बेडरूम से लेकर स्टडी रूम और 24 घंटे की रूम सर्विस मिलती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

दुनिया एक बार फिर कोरोना Return, 20 देशों में फैला BA.3.2 वेरिएंट, क्या भारत में फिर लौटेगा मास्क?

दुनिया एक बार फिर कोरोना के पुराने दुश्मन के नए रूप से रूबरू हो रही है। अमेरिका समेत 20 से अधिक देशों में कोविड-19...

टीम इंडिया का ‘सुपर सीजन’: 17 शहरों में सजेगा क्रिकेट का मेला, ऑस्ट्रेलिया से होगी असली टक्कर!

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के घरेलू सीजन 2026-27 के धमाकेदार शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। आगामी सीजन क्रिकेट...

पीएम मोदी कल राज्यों को देंगे कड़े निर्देश, मुख्यमंत्रियों के साथ होगी आर-पार की रणनीति!

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी युद्ध के बीच भारत में गहराते ऊर्जा संकट और आपूर्ति संबंधी चिंताओं को देखते हुए प्रधानमंत्री...

RELATED NEWS

ईपीएफओ में बड़ा डिजिटल बदलाव, कर्मचारियों के लिए सेवाएं हुईं आसान और तेज

देश के करोड़ों कर्मचारियों के लिए भविष्य निधि से जुड़ी सेवाओं को और अधिक सरल बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया...

वैश्विक तनाव के साए में शेयर बाजार लुढ़का, स्वाहा हुए 10 लाख करोड़

वैश्विक हालात में बढ़ती अनिश्चितता का असर शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। कारोबार की शुरुआत से ही बाजार में दबाव...

वैश्विक तेल संकट का असर हवाई किराए पर, एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल चार्ज

दुनिया भर में बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर अब भारत के हवाई यात्रा क्षेत्र पर...