fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsएक बार फिर मिला गुजरात के कच्छ जिले से 800 करोड़ रुपये...

एक बार फिर मिला गुजरात के कच्छ जिले से 800 करोड़ रुपये की कोकीन !

कच्छ-पूर्व मंडल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सागर बागमार ने कहा कि शायद पकड़े जाने के डर से तस्कर इन पैकेट को फेंक गए हों, क्योंकि पुलिस क्षेत्र में पहले से सक्रिय है

गुजरात में कच्छ जिले के गांधीधाम शहर के पास संकरी खाड़ी के किनारे से बृहस्पतिवार को 80 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई जिसकी कीमत करीब 800 करोड़ रुपये है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित पदार्थ के एक-एक किलोग्राम के 80 पैकेट मिले हैं. कच्छ-पूर्व मंडल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सागर बागमार ने कहा कि शायद पकड़े जाने के डर से तस्कर इन पैकेट को फेंक गए हों, क्योंकि पुलिस क्षेत्र में पहले से सक्रिय है. बागमार ने बताया कि इस मादक पदार्थ को गांधीधाम शहर के पास मिथी रोहर गांव नजदीक संकरी खाड़ी के किनारे फेंका गया था.

1685868255 drugs

एसपी ने कहा, “नशीले पदार्थ की खेप की आपूर्ति को लेकर मिली गुप्त सूचना के आधार पर हम क्षेत्र में पहले से ही सक्रिय थे. हमारे तलाश अभियान के दौरान एक संकरी खाड़ी के किनारे हमें एक-एक किलोग्राम के कोकीन के 80 पैकेट मिले जिसकी कीमत 800 करोड़ रुपये है. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और अन्य एजेंसियां पिछले दो वर्षों से जखाऊ के पास तट से नियमित अंतराल पर हेरोइन और कोकीन के पैकेट बरामद कर रही हैं. जखाऊ पाकिस्तान के नजदीक है.

ww 1

अतीत में जांच से पता चला था कि पकड़े जाने से बचने के लिए तस्करों ने ऐसे पैकेट समुद्र में फेंके दिए थे जो बहकर किनारे पर आ गए थे. बागमार के मुताबिक, बृहस्पतिवार को गांधीधाम के पास संकरी खाड़ी से बरामद पैकेट का संबंध पहले जब्त किए गए पैकेट से नहीं है. एसपी ने कहा, “ये पैकेट अपेक्षाकृत नए हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि इन्हें हाल में पैक किया गया है. हमारा दृढ़ विश्वास है कि वे उस खेप का हिस्सा हैं जिसके बारे में हमें गुप्त सूचना मिली थी.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘खामेनेई की मौत का बदला लेंगे’, ईरान का ऐलान, US-इजरायल की खैर नहीं

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान में गुस्से और शोक का माहौल और गहरा हो गया है। देश की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई...

अलीरेजा अराफी कौन हैं? संकट की घड़ी में ईरान की कमान संभालने वाला चेहरा

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व ने...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Ali Khamenei के निधन की आधिकारिक पुष्टि ईरानी मीडिया ने कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमले...

RELATED NEWS