fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentहेरा फेरी 3 से पहले अक्षय कुमार की इस फिल्म को भी...

हेरा फेरी 3 से पहले अक्षय कुमार की इस फिल्म को भी रिजेक्ट कर चुके हैं परेश रावल, फिल्म ने की थी 220 करोड़ की कमाई

परेश रावल ने हेरा फेरी 3 फिल्म को छोड़ दिया है जिसके बाद से वो सुर्खियों में बने हुए हैं. ये पहली बार नहीं है जब परेश ने अक्षय को फिल्म के लिए मना किया है.

हेरा फेरी 3 से परेश रावल की एक्जिट ने सभी को चौंका दिया है. उनके फैंस परेशान हो गए हैं. फैंस को टेंशन है कि वो बाबू भैया को अब नहीं देख पाएंगे. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब परेश रावल ने अक्षय कुमार स्टारर फिल्म में काम करने से मना किया हो. इससे पहले भी वो एक फिल्म के लिए मना कर चुके हैं. अक्षय कुमार और परेश रावल ने साथ में ओएमजी में काम किया था. मगर जब इसका सीक्वल आया तो परेश रावल  ने इसमें काम करने से मना कर दिया था.

Screenshot 2025 05 21 233929

इसलिए छोड़ी थी ओएमजी 2
ओएमजी 2 साल 2023 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में परेश रावल को पंकज त्रिपाठी ने रिप्लेस किया था. परेश रावल ने बाद में बताया था कि वो स्क्रिप्ट से कंविंस नहीं थे इस वजह से उन्होंने फिल्म नहीं की थी. हालांकि ओएमजी 2 ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 220 करोड़ रुपये की कमाई की थी. बॉलीवुड बबल्स से खास बातचीत में परेश रावल ने कहा था- मुझे स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी इस वजह से मैं इसका पार्ट नहीं बना. मैं पहले पार्ट की तरह सीक्वल बनाना पसंद नहीं करता हूं जैसा हमने हेरा फेरी में किया था. अब परेश रावल के हेरा फेरी 3 छोड़ने के बाद से डिबेट शुरू हो गई है. हेरा फेरी 3 से परेश रावल के बाहर होने पर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और प्रोडक्शन हाउस परेशान हो गया है. अक्षय कुमार ही फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं तो उन्होंने परेश रावल को 25 करोड़ हर्जाने का लीगल नोटिस भेजा है.

Screenshot 2025 05 21 233815

लोगों के लिए है शॉकिंग
मिड डे को दिए इंटरव्यू में परेश रावल ने कंट्रोवर्सी को लेकर बात की. उन्होंने कहा- मुझे पता है ये कई लोगों के लिए शॉकिंग हो सकता है. हम तीनों को डायरेक्ट करके प्रियदर्शन जी शानदार कॉम्बिनेशन बनाते हैं लेकिन सच ये है कि मैंने फिल्म को इसलिए छोड़ा क्योंकि मुझे इसका हिस्सा होने में कुछ ठीक नहीं लगा. अभी तो मेरा यही फैसला है. हालांकि किसी को नहीं पता कि भविष्य में क्या लिखा है.  

image 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘खामेनेई की मौत का बदला लेंगे’, ईरान का ऐलान, US-इजरायल की खैर नहीं

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान में गुस्से और शोक का माहौल और गहरा हो गया है। देश की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई...

अलीरेजा अराफी कौन हैं? संकट की घड़ी में ईरान की कमान संभालने वाला चेहरा

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व ने...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Ali Khamenei के निधन की आधिकारिक पुष्टि ईरानी मीडिया ने कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमले...

RELATED NEWS

वैलेंटाइन डे पर सुकेश का नया दाव, जैकलीन फर्नांडीज को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद कथित ठग Sukesh Chandrasekhar ने वैलेंटाइन डे के मौके पर एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री Jacqueline Fernandez के...

कठिन दौर में साथ खड़ी इंडस्ट्री, राजपाल यादव के समर्थन में बढ़े हाथ

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी विवादों के चलते चर्चा में हैं, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहे समर्थन...

बॉलीवुड की बढ़ती चिंता: रणवीर सिंह को मिली धमकी, सितारों की सुरक्षा पर फिर सवाल

मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर बेचैनी बढ़ती नजर आ रही है। इस बार मामला अभिनेता रणवीर सिंह से जुड़ा...