fbpx
  Previous   Next
HomeHealthजंगल जलेबी के हेल्थ बेनिफिट जानकर आप हो जाएंगे हैरान! इन लोगों...

जंगल जलेबी के हेल्थ बेनिफिट जानकर आप हो जाएंगे हैरान! इन लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन .

आयुर्देविक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है जंगल जलेबी ,जलेबी को डाइट में शामिल खाने से कई तरह के बिमारियों में फायदा होता है. इसे कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं.

मिठाई के रूप में दुकानों पर बेची जा रही जलेबी से तो सभी परिचित हैं. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि जलेबी पेड़ पर भी उगती है. मतलब जलेबी के भी पेड़ होते हैं और इसका स्वाद भी मीठी चीनी की चासनी में लिपटी जलेबी से कुछ कम नहीं होता. यह जलेबी केवल स्वाद के लिए ही नहीं जानी जाती बल्कि इसके अंदर सेहत का खजाना भी छुपा हुआ है. इसको जंगल जलेबी के नाम से जाना जाता है.

Screenshot 2025 05 24 223023

जंगल जलेबी एक स्वादिष्ट फल है, जिसे देश के अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नाम से जाना जाता है. जंगल जलेबी को गंगा इमली, मद्रास थॉर्न या किकर के नाम से भी जाना जाता है. यह एक मीठा और पौष्टिक फल है जो भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के कई क्षेत्रों में पाया जाता है. इसे जंगल जलेबी इसलिए कहते हैं जंगल में उगने और जलेबी की तरह गोल होने की वजह से इसे जंगल जलेबी कहते हैं. तासीर में यह फल ठंडा होता है और यही वजह है कि गर्मी के दिनों में इसका उपयोग आपको शीतलता प्रदान करता है. जंगल जलेबी एक कांटेदार पेड़ होता है, इसमें बेलनाकार फल लगते हैं जो जलेबी जैसे मुड़े हुए होते हैं. इसका स्वाद खट्ठा-मीठा होता है. यही वजह है कि यह फल बच्चों और खासकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है.

image 5


जंगल जलेबी खाने के फायदे
खांसी
जंगल जलेबी का आयुर्देविक दृष्टि से भी काफी महत्व है. यह फल खांसी और दमा में लाभकारी होता है. सूजन, त्वचा रोग व मधुमेह में भी इसे उपयोगी माना गया है.

Screenshot 2025 05 24 221929

पाचन
जंगल जलेबी का फल पाचन में सुधार करने के साथ-साथ खून को भी साफ कर सकता है. इसके बीज कब्जनाशक होते हैं और पेट के कीड़ों को नष्ट कर सकते हैं.

image 6


दांतों

दांतों और मसूड़ों के रोगों में जंगल जलेबी की छाल उपयोगी होती है. त्वचा रोग में लेप और काढ़ा दोनों रूपों इसकी पत्तियां उपयोगी होती हैं.

image 7

कैसे करें जंगल जलेबी का इस्तेमाल
जंगल जलेबी के फल को कच्चा खाया जा सकता है या फिर सुखाकर चूर्ण बनाकर भी इसे खाया जा सकता है. वहीं इसके बीज को चूर्ण बनाकर शहद के साथ खाया जा सकता है. दस्त व खांसी में इसके छाल का काढ़ा दिन में 2 बार लिया जा सकता है. ग्रामीण भारत में जंगल जलेबी को औषधीय पौधे के साथ-साथ बच्चों के लिए प्राकृतिक टॉफी के रुप में भी जाना जाता है. इसके फल न सिर्फ स्वाद में शानदार होते हैं, बल्कि पेट की गर्मी को शांत करने में भी मददगार होते हैं.

image 10

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

भीगी किशमिश खाने से होते है चमात्कारिक फायदे ! लेकिन भीगी किशमिश खाने की टाइमिंग है महत्वपूर्ण

ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते...

अंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज ! जानें फायदे और सेवन का तरीका

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात...

छुहारे खाने से ये सब बिमारियों में शर्तिया लाभ मिलेगी साथ ही साथ छुहारे की तासीर भी जानें?

आप डेली रूटीन में शामिल करते हैं तो और भी कई फायदे उठा सकते हैं क्योंकि छुआरा विटामिन ए, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, फाइबर,...