fbpx
  Previous   Next
HomeNationबिहार के गोपालगंज जिलाधिकारी रहे जी.कृष्णैया की हत्याकांड में मुख्य आरोपी पूर्व...

बिहार के गोपालगंज जिलाधिकारी रहे जी.कृष्णैया की हत्याकांड में मुख्य आरोपी पूर्व सांसद और बाहुबली आनंद मोहन की संकट बढती हुई दिखाई दे रही है.

पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई का मामले में कोर्ट कोर्ट इस मामले पर 27 फरवरी को सुनवाई करेगा, तब तक सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन सिंह से कहा कि पासपोर्ट जमा करें और हर पखवाड़े पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करने को कहा है.

गैंगस्टर से नेता बने आनंद मोहन पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती बरती है. गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी रहे जी.कृष्णैया की हत्या के मामले मे आरोपी पूर्व सांसद आनंद मोहन की संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. दरअसल जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने बड़ा कदम उठाते हुए आनंद मोहन को तुरंत पासपोर्ट सरेंडर करने के आदेश दिया है. साथ ही हर 15 दिन में स्थानीय पुलिस के पास रिपोर्ट करने के भी आदेश दिया है

anand mohan singh sixteen nine


कोर्ट के द्वारा आनंद मोहन की स्थिति पूछने पर याचिकाकरता के वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि फिलहाल वह जेल से बाहर हैं और स्टेट के हिसाब से कम कर रहे हैं. इसके बाद कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए कहा की आनंद मोहन अपना पासपोर्ट लोकल थाने में जमा करे. कोर्ट इस मामले पर 27 फरवरी को सुनवाई करेगा. इस दौरान केंद्र सरकार को अपना जवाबी हलफनामा दाखिल करेगा। क्योंकि इस मामले पर केंद्र सरकार की तरफ से अपना जवाब दाखिल करने के लिए और समय दिए जाने की मांग की गई थी.

anandmohan1 1683029492

मामला क्या है?
दरअसल 29 साल पहले तारीख 5 दिसंबर 1994 को बिहार पीपुल्स पार्टी के छोटन शुक्ला की हत्या के बाद मुजफ्फरपुर में उनके समर्थक जुलूस निकालकर शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे. इससे बेखबर गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया नेशनल हाईवे से गोपालगंज लौट रहे थे. कृष्णैया हाजीपुर में चुनाव से जुड़े एक मीटिंग में शामिल होने आए थे. कृष्णैया का काफिला मुजफ्फरपुर के खबरा में निकल रहे जुलूस में फंस गया. फंसा ऐसा कि काफिले की गाड़ी तो बाद में निकल गई, लेकिन कृष्णैया जिंदा नहीं निकल पाए. काफिले के BHQ 777 नंबर की एंबेसडर कार से निकला तो सिर्फ पत्थर से कुचला एक डीएम का शव. कृष्णैया हत्याकांड 29 साल बाद हत्याकांड के मुख्य आरोपी आनंद मोहन को जेल से हमेशा के लिए रिहा कर दिया गया है.

anand mohan sixteen nine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

वृंदावन में चीख-पुकार: केशी घाट पर नाव पलटने से बड़ा हादसा, यमुना की लहरों ने छीनी 10 जिंदगियां

कान्हा की नगरी वृंदावन में शुक्रवार का दिन मातम में बदल गया। केशी घाट के पास यमुना नदी की लहरों में पर्यटकों से भरी...

वोटिंग का ‘सुनामी’ अलर्ट: असम से केरलम तक टूटे पुराने रिकॉर्ड, अब 4 मई को खुलेगा सत्ता का असली पिटारा!

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। 9 अप्रैल 2026 को हुए विधानसभा चुनावों में असम, केरलम और केंद्र...

संसद में गूंजेगी ‘नारी शक्ति’ की हुंकार: बंगाल चुनाव से पहले पीएम मोदी का बड़ा दांव

पश्चिम बंगाल के चुनावी महासंग्राम के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए 'नारी शक्ति' को केंद्र में ला खड़ा किया...