fbpx
  Previous   Next
HomeSportsचेतेश्वर पुजारा ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट 11, पुजारा की...

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट 11, पुजारा की ये टीम नहीं अभेद किला है !

पुजारा ने टेस्ट फॉर्मेट की ऑल टाइम परफेक्ट प्लेइंग इलेवन का काफी रोचक का चुनाव किया है जिसमें देश के एक से बढ़कर एक खिलाड़ी नजर आ रहे हैं.

भारतीय टीम को अगले महीने इंग्लैंड का दौरा के लिए जल्द ही टीम भी अनाउंस होने वाली है. उससे पहले टीम इंडिया से बाहर चल रहे अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट फॉर्मेट की ऑल टाइम परफेक्ट प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है. मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 37 वर्षीय बलेबाज ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग का चुनाव किया है. इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों की उम्दा बल्लेबाजी से हर कोई अच्छी तरह से वाकिफ है. गावस्कर ने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट में कुल 125 टेस्ट मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच 214 पारियों में 51.12 की औसत से 10122 रन बनाने में कामयाब रहे. गावस्कर के अलावा सहवाग ने टीम इंडिया की तरफ से 104 मुकाबलों में शिरकत किया. इस बीच वह 49.34 की औसत से 8586 रन बनाने में कामयाब रहे.

Screenshot 2025 05 23 203951

मध्यक्रम में इन दिग्गजों को मिली जगह
चेतेश्वर पुजारा की प्लेइंग इलेवन में मध्यक्रम भी काफी मजबूत नजर आ रहा है. तीसरे स्थान पर उन्होंने ‘द वॉल’ नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ को रखा है, जबकि चौथे स्थान पर खेल जगत में ‘क्रिकेट के भगवान’ के रूप में मशहूर सचिन तेंदुलकर काबिज हैं. पांचवें स्थान पर हाल ही में टेस्ट रिटायरमेंट की घोषणा करने वाले विराट कोहली का नाम आता है. छठवें स्थान पर स्टाइलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण काबिज हैं.

कीपिंग की जिम्मेदारी धोनी के कंधों पर
चेतेश्वर पुजारा ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी धोनी के कंधों पर रखी है. माही विकेट के पीछे उम्दा विकेटकीपिंग के साथ-साथ बल्लेबाजी करने में भी माहिर हैं. इसके अलावा कप्तानी करने का भी उन्हें अपार अनुभव है.

Screenshot 2025 05 23 204045

ऑलराउंडर के तौर पर कपिल देव
ऑलराउंडर के तौर पर चेतेश्वर पुजारा ने किसी और पर नहीं बल्कि पूर्व कप्तान कपिल देव पर भरोसा जताया है. अपने क्रिकेट करियर के दौरान देव देश के लिए कुल 131 टेस्ट मुकाबले खेलने में कामयाब रहे. इस बीच उनके बल्ले से 184 पारियों में 31.05 की औसत से 5248 रन निकले. वहीं गेंदबाजी के दौरान वह इतने ही मुकाबलों की 227 पारियों में 29.65 की औसत से 434 विकेट चटकाने में कामयाब रहे.

image 2

इन गेंदबाजों पर जताया भरोसा
चेतेश्वर पुजारा ने जिन तीन गेंदबाजों पर भरोसा जताया है. वह रविचंद्रन अश्विन, अनिल कुंबले और जसप्रीत बुमराह हैं. अश्विन और कुंबले की फिरकी से पूरी दुनिया अच्छी तरफ वाकिफ है, जबकि बुमराह अपनी तेज तर्रार गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों का होश उड़ाने में माहिर हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

वैभव सूर्यवंशी का ‘पावर-शो’: 300 की स्ट्राइक रेट से उजाड़ा बेंगलुरु का बगीचा, राजस्थान की चौथी जीत!

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ अब एक ऐसी आंधी बन चुका है जिसे रोकना किसी भी टीम के लिए नामुमकिन साबित...

हारते-हारते कैसे जीता लखनऊ? मुकुल के 7 छक्कों ने छीनी गंभीर की टीम से जीत, ईडन में पसरा सन्नाटा!

ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर गुरुवार की रात आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। आखिरी गेंद तक चले इस हाई-वोल्टेज...

सड़क पर वॉर्नर की ‘बैटिंग’ पड़ी भारी! ड्रंक एंड ड्राइविंग केस में गिरफ्तार हुए दिग्गज क्रिकेटर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर एक बार फिर मैदान के बाहर अपने व्यवहार के कारण...