fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentमशहूर मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर की वजह से...

मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर की वजह से दुखद निधन , जानिए क्या है पूनम पांडे आखिरी बयान ?

सिर्फ 32 साल की उम्र में पूनम पांडे की मौत से मनोरंजन जगत शॉक में है. पूनम पांडे बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से थीं, जो फिल्मों और एक्टिंग से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में रहती थीं.

सर्वाइकल कैंसर की वजह से मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे का निधन हो गया है. वह सिर्फ 32 साल की थीं. उनकी पीआर ने स्टेटमेंट में कहा कि हमें आज सुबह पूनम पांडे के परिवार की सदस्य (बहन) से उनके आकस्मिक निधन के बारे में फोन आया है. हम सभी को अपडेट करने के लिए परिवार से और जानकारी का इंतजार कर रहे हैं, जैसे ही हमें शेयर किया जाने वाला अगला अपडेट प्राप्त होगा हम आधिकारिक बयान जारी करेंगे.

11112121

पूनम पांडे के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्मों के साथ-साथ खतरों के खिलाड़ी 4 और लॉकअप जैसे रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया था. वह अक्सर विवादित बयान भी देती रहती थीं. मौत के बाद पूनम पांडे का आखिरी बयान चर्चा में हैं. उन्होंने एक शख्स को लेकर बयान दिया था.

पूनम पांडे ने बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी को लेकर बयान दिया था. उन्होंने शो पर बात करते हुए मुनव्वर का सपोर्ट किया था. पूनम पांडे ने अपने बयान में कहा था, मैं पहले दिन से मुनव्वर को सपोर्ट करती हूं. मैंने उसके साथ लॉकअप में तीन महीने बिताए हैं तो मैं उनके दिमाग को अच्छे से जानती हूं. मैं खुश अपनी भाई (मुनव्वर) के लिए.’ पूनम पांडे की मौत के बाद अब उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस के फैंस शोक व्यक्त कर रहे हैं.

lock upp poonam pandey takes a bath in open heres what happened 001

आपको बता दें कि पूनम पांडे के निधन की जानकारी शुक्रवार 3 फरवरी को आई. उनके इंस्टाग्राम पर की गई एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी गई है कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से उनकी मौत हो गई है. उनके मैनेजर ने इसकी पुष्टि भी कर दी है. पूनम पांडे अपने अंदाज के लिए जानी जाती थीं. विवादित फोटो शूट को लेकर अक्सर ही सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती थीं लेकिन अचानक से उनकी मौत की खबर आने से फैंस को बड़ा झटका लगा है.

e486a9db3a42157d9c2690b38c415581 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

महाकुंभ वायरल गर्ल का ‘विवादित निकाह’: नाबालिग निकलीं मोनालिसा, पति फरमान खान पर लगा पॉक्सो एक्ट!

संगम की रेती पर आयोजित महाकुंभ से अपनी खूबसूरती और सादगी के दम पर रातों-रात 'सोशल मीडिया सेंसेशन' बनीं मोनालिसा भोंसले अब एक गंभीर...

‘धुरंधर 2’ का जलवा: आधी रात को भी हाउसफुल हुए थियेटर्स, रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा झंडा!

भारतीय सिनेमा के पर्दे पर 'धुरंधर 2' ने एक ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है जिसे बॉक्स ऑफिस के इतिहास में सालों तक याद...

संजय दत्त-नोरा फतेही के अश्लील गाने पर सरकार सख्त, सेंसर बोर्ड को सख्त कार्रवाई के निर्देश

मनोरंजन जगत में बढ़ते विवादों के बीच सरकार ने अब गानों और डिजिटल कंटेंट की निगरानी को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। हाल...