fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsसुशांत सिंह अपने मौत से 10 दिन पहले मनोज बाजपेयी को बताई...

सुशांत सिंह अपने मौत से 10 दिन पहले मनोज बाजपेयी को बताई थी अपनी तकलीफ, एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा !

मनोज बाजपेयी ने हाल ही में एकइंटरव्यू में बताया कि सुशांत की मौत से 10 दिन पहले उन्होंने उनसे बात की थी. एक्टर के मुताबिक, सुशांत एक खास वजह से बहुत परेशान चल रहे थे.

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सदमे से अभी भी बहुत सारे लोग निकल नहीं पाए है. फैन्स तो फैन्स, कुछ फिल्मी सितारे आज भी उन्हें याद करते हैं. सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के कई सितारों के करीबी थे और उन्हीं में से एक हैं मनोज बाजपेयी. मनोज बाजपेयी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि सुशांत की मौत से 10 दिन पहले उन्होंने उनसे बात की थी. एक्टर के मुताबिक, सुशांत एक खास वजह से बहुत परेशान चल रहे थे.

99094410


सुंशांत ब्लाइंड आर्टिकल से थे परेशान
हाल ही में मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया. मनोज बाजपेयी ने कहा, “सुशांत ब्लाइंड आर्टिकल यानी कि वो आर्टिकल जिनके पीछे कोई सच नहीं होता है उनसे काफी ज्यादा परेशान थे. वो बहुत अच्छा आदमी था और जो अच्छा होगा वही इस तरह के आर्टिकल से परेशान होगा. वो अक्सर मुझसे पूछता था कि सर मैं क्या करूं? मैं उससे हमेशा कहता था कि इतना ज्यादा इसके बारे में मत सोचा करो”

Sushant Singh Rajput 2 1

मनोज ने बताया कि आखिरी बार ब्लाइंड आर्टिकल को लेकर उनकी सुशांत से बात हुई थी. उन्होंने कहा कि मैं इस तरह के ब्लाइंड आर्टिकल छापने वालों से अलग तरीके से निपटता हूं. मनोज ने कहा, “जो लोग ऐसे आर्टिकल छपवाते हैं मैं उनके दोस्त को बोलता था कि मनोज आएगा तो बहुत मारेगा. मेरी इस बात पर वो बहुत हंसता था. कहता था कि सर ये आप ही कर सकते हो. हमेशा कहता था कि सर आपके हाथ का मटन खाना है. मैं कहता था कि जब बनाऊंगा तो जरूर खिलाऊंगा”.

SushantSinghRajput 696x399 1

एक्टर ने आगे अपनी बात जारी रखते हुए बताया, “10 दिन बाद ही उसकी मौत हो गई. मैं हैरान था. मैं आज तक दो लोगों के जाने के यकीन नहीं कर पाया हूं. सुशांत और इरफान खान. ये दोनों जल्दी चले गए. इनका दौर तो आने वाला ही था”.

Sushant Singh Rajput and Irrfan Khan 1 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

महाकुंभ वायरल गर्ल का ‘विवादित निकाह’: नाबालिग निकलीं मोनालिसा, पति फरमान खान पर लगा पॉक्सो एक्ट!

संगम की रेती पर आयोजित महाकुंभ से अपनी खूबसूरती और सादगी के दम पर रातों-रात 'सोशल मीडिया सेंसेशन' बनीं मोनालिसा भोंसले अब एक गंभीर...

खड़गे का ‘साक्षरता’ कार्ड या सियासी खुदकुशी? गुजरात के लोगों को बताया अनपढ़

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के मतदान से ठीक तीन दिन पहले, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान ने देश की सियासत में भूचाल...

भय बनाम भरोसा: पीएम मोदी ने बंगाल में फूंका ‘परिवर्तन’ का बिगुल, बोले- संदेशखाली का दर्द अब और नहीं!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चुनावी रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कूचबिहार की धरती से ममता सरकार के खिलाफ निर्णायक युद्ध...