fbpx
  Previous   Next
HomeSportsIND vs IRE: आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान, लंबे...

IND vs IRE: आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान, लंबे समय बाद बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी.

आयरलैंड दौरे के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा वापसी करते हुए नजर आएंगे साथ ही यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा को भी आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में मौका दिया गया है.

आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है. जसप्रीत बुमराह की 10 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. वह आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम की कमान संभालेंगे. आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. ये मुकाबले मलाहाइड में 18 से 23 अगस्त के बीच खेले जाएंगे.

India vs Ireland schedule

बुमराह के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
सितंबर 2022 के बाद फिर से बुमराह मैदान में दिखेंगे. अपनी चोट के वजह से बुमराह पिछले साल एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे. वह बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझ रहे थे. हालांकि, पिछले काफी समय से वह बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस कर रहे थे. बुमराह के अलावा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की भी टीम इंडिया में वापसी हुई है. प्रसिद्ध ने भारत के लिए इससे पहले अगस्त 2022 में मैच खेला था. वह भी कमर की चोट से जूझ रहे थे.

1690794763032 Jasprit Bumrah and Prasid Krishna

टीम में ये नए खिलाड़ी
टीम इंडिया का आयरलैंड दौरा अगस्त में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद होगा. 13 अगस्त को भारत और वेस्टइंडीज के बीच आखिरी टी20 मैच खेला जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया आयरलैंड जाएगी. ऐसा कहा जा रहा था कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने वाली टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों को आयरलैंड दौरे पर आराम दिया जाएगा. यह फैसला एशिया कप और वर्ल्ड कप को देखते हुए लिया गया है.

untitled design 48 1690009636

भारत की नियमित टी20 टीम के सदस्य हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, युजवेन्द्र चहल, मोहम्मद शमी और सिराज आयरलैंड दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा को ही सिर्फ आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में मौका दिया गया है.

PTI1 15 2020 000069A

रोहित शर्मा और विराट कोहली स्कीम से गायब

रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों को भी एक बार फिर टी20 टीम में नहीं चुना गया है. रोहित और विराट 2022 टी20 विश्व कप के बाद से भारत के लिए कोई भी टी20 मैच नहीं खेले हैं. हालांकि, इन दोनों ने टी20 फॉर्मेट से अब तक संन्यास नहीं लिया है, लेकिन माना जा रहा है कि भारत के टी20 प्लान से ये दोनों गायब हो चुके हैं.

india west indies t 20

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘खामेनेई की मौत का बदला लेंगे’, ईरान का ऐलान, US-इजरायल की खैर नहीं

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान में गुस्से और शोक का माहौल और गहरा हो गया है। देश की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई...

अलीरेजा अराफी कौन हैं? संकट की घड़ी में ईरान की कमान संभालने वाला चेहरा

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व ने...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Ali Khamenei के निधन की आधिकारिक पुष्टि ईरानी मीडिया ने कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमले...

RELATED NEWS

हैरी ब्रूक के तूफानी शतक से इंग्लैंड की रोमांचक जीत, पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 2 विकेट से मात दे दी। इस...

ऑस्ट्रेलिया को हराकर जिम्बाब्वे ने किया ‘महाउलटफेर’, सहवाग की टिप्पणी से बढ़ी हलचल

टी20 विश्व कप 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को मात देकर टूर्नामेंट का रुख ही...

T20 World Cup : भारत का दमदार प्रदर्शन, भारतीय टीम ने नामीबिया को 93 रनों से धूल चटाई

टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए नामीबिया के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की। दिल्ली के...