fbpx
  Previous   Next
HomeNation₹15 में टोल पार, 7 हजार तक की बचत ! जानिए ₹3,000...

₹15 में टोल पार, 7 हजार तक की बचत ! जानिए ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास कब से होगा शुरू?

नीतिन गडकरी ने कहा कि यह योजना खासतौर पर प्राइवेट चार पहिया वाहनों (कार, जीप, वैन) के लिए लागू होगी. हालांकि इस योजना की घोषणा के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे

एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा है. यह जानकारी ट्विटर पर नीतिन गडकरी ने शेयर किया है. साथ ही यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा. यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा.

image 46

वार्षिक पास के सक्रियण/नवीनीकरण के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI / MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी. यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाज़ाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रहें कन्सर्न्स को अधोरेखित करेगी और एक ही सुलभ लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सहज बनाएगी. प्रतीक्षा समय घटाकर, भीड़ कम कर और टोल प्लाज़ाओं पर विवाद को समाप्त कर, वार्षिक पास नीति लाखों निजी वाहन चालकों के लिए तेज़, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए प्रतिबद्ध है.

image 47

गडकरी ने स्पष्ट किया कि यह योजना केवल नेशनल हाईवे (NH) के लिए लागू होगी, न कि राज्य सरकारों की सड़कों पर (एक्सप्रेस-वे आदि). उन्होंने कहा, “सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से लोग बहुत बड़े पैमाने पर यात्रा कर सकेंगे. पहले लोगों को कम से कम 10,000 रुपये का टोल देना पड़ता था. अब नए पास की कीमत केवल 3000 रुपये है, जिससे सालाना 200 ट्रिप की वैधता मिलती है. एक ट्रिप का मतलब है एक टोल पार करना. इसका फायदा यह है कि 200 टोल पार किए जा सकेंगे, जिससे प्रति टोल क्रॉसिंग औसतन 15 रुपये का खर्च आएगा. इसका मतलब है कि लोगों को हर साल 7000 रुपये की बचत होगी.

image 48

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

वृंदावन में चीख-पुकार: केशी घाट पर नाव पलटने से बड़ा हादसा, यमुना की लहरों ने छीनी 10 जिंदगियां

कान्हा की नगरी वृंदावन में शुक्रवार का दिन मातम में बदल गया। केशी घाट के पास यमुना नदी की लहरों में पर्यटकों से भरी...

वोटिंग का ‘सुनामी’ अलर्ट: असम से केरलम तक टूटे पुराने रिकॉर्ड, अब 4 मई को खुलेगा सत्ता का असली पिटारा!

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। 9 अप्रैल 2026 को हुए विधानसभा चुनावों में असम, केरलम और केंद्र...

संसद में गूंजेगी ‘नारी शक्ति’ की हुंकार: बंगाल चुनाव से पहले पीएम मोदी का बड़ा दांव

पश्चिम बंगाल के चुनावी महासंग्राम के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए 'नारी शक्ति' को केंद्र में ला खड़ा किया...