fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsइजरायली हमले में 5 पत्रकार समेत 20 लोगों की मौत ! दक्षिणी...

इजरायली हमले में 5 पत्रकार समेत 20 लोगों की मौत ! दक्षिणी गाजा के नासिर अस्‍पताल पर हुआ हमला.

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि बचाव दल के पहुंचने के बाद, दूसरा बम चौथी मंजिल पर उसी जगह पर गिरा जहां पहले बम गिरा था.

इजरायल की तरफ से गाजा पर लगातार आक्रामक कार्रवाई हो रही है. इजरायल के द्वारा लगातार हमले में ऐसी खबर आ रही है कि दक्षिणी गाजा के नासिर अस्‍पताल पर इजरायल के हमले में कुल 20 लोगों की मौत हो गई है जिसमें से 5 पत्रकार बताई जा रही है. सोमवार को हुए हमलों में रॉयटर्स के लिए काम करने वाले हुसाम अल-मसरी, एसोसिएटेड प्रेस के लिए काम करने वाली मरियम अबू दग्गा, अल जजीरा के पत्रकार मोहम्मद सलाम, फोटो जर्नलिस्‍ट मोआज अबू ताहा और कुद्स फीड के अहमद अबू अजीज मारे गए. रॉयटर्स के एक और जर्नलिस्‍ट, हातेम खालिद, हमले में घायल हो गए. समाचार एजेंसी अलघाद टीवी के एक वीडियो में चमकीले नारंगी रंग की जैकेट पहने नागरिक सुरक्षा कर्मियों और पत्रकारों को एक बम की चपेट में आते हुए दिखाया गया है.

Screenshot 2025 08 25 232019

यह हादसा तब हुआ जब वो अस्पताल की चौथी मंजिल पर हुए एक हमले में मारे गए मसरी के शव को बचाने की कोशिश कर रहे थे. अपनी मौत से पहले, उन्होंने खुद को बचाने के लिए हाथ उठाए, लेकिन विस्फोट में मारे गए. गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि बचाव दल के पहुंचने के बाद, दूसरा बम चौथी मंजिल पर उसी जगह पर गिरा जहां पहले बम गिरा था. बाद में एक वीडियो में, जहां पत्रकार और नागरिक सुरक्षा कर्मचारी हमले के समय खड़े थे, वहां शवों का ढेर पड़ा हुआ दिखाई दिया. एसोसिएटेड प्रेस की तरफ से बताया गया है कि वह डग्गा की मौत और उसके साथ मारे गए अन्य पत्रकारों की मौत की खबर सुनकर स्तब्ध और दुखी है.

Screenshot 2025 08 25 232113

पूरी सुरक्षा देने की कोशिशें
एजेंसी ने कहा, ‘हम गाजा में अपने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. वो कठिन और खतरनाक परिस्थितियों में महत्वपूर्ण प्रत्यक्षदर्शी रिपोर्टिंग प्रदान करना जारी रखे हुए हैं.’ न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स ने एक बयान में कहा कि मसरी की मौत और खालिद के घायल होने की खबर सुनकर वह स्तब्ध है. एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हम तत्काल और जानकारी प्राप्त कर रहे हैं और गाजा तथा इजरायल के अधिकारियों से हातेम के लिए तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में मदद करने का अनुरोध किया है.’

Screenshot 2025 08 25 232341

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, संसद में दो दिन तक चली तीखी बहस

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया। दो दिनों तक चली चर्चा के...

जम्मू के समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर गोलीबारी से मचा हड़कंप, वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

जम्मू के एक निजी समारोह में हुई अचानक फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि शहर...

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गरमाई राजनीति, अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसद का माहौल काफी गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर चर्चा के...

RELATED NEWS

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

पाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार...

नेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर क्यों सड़क पर उतरे Gen Z

Gen Z का वो प्रदर्शन तख्तापलट करने के बाद ही रुका. नेपाल के लोग उस आंदोलन को ठीक से भूल भी नही पाए थे...