fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentभारत- पाकिस्तान टेंशन के बीच 'भूल चूक माफ' के मेकर्स का बड़ा...

भारत- पाकिस्तान टेंशन के बीच ‘भूल चूक माफ’ के मेकर्स का बड़ा फैसला ! अब फिल्म थिएटर में नहीं यहां होगी रिलीज

9 मई को रिलीज होनी वाली फिल्म 'भूल चूक माफ' के मेकर्स ने बड़ा कदम उठाया है और अपनी फिल्म को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है.

फिल्म के निर्माता मैडॉक फिल्म्स और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने हाल की सिक्योरिटी ड्रिल्स और राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अपनी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ अब सिनेमाघरों में रिलीज नहीं करने का फैसला लिय़ा है. अब इसे डायरेक्ट-टू-डिजिटल रिलीज करने का फैसला किया है. ‘भूल चूक माफ’ अब 16 मई ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर विश्वभर में स्ट्रीम होगी. इसका ऐलान प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर किया है. इस तरह राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म अपना सिनेमाघरों पर नजर नहीं आएगी.

Screenshot 2025 05 08 125825

‘भूल चूक माफ’ में राजकुमार राव और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें बनारस के एक छोटे से शहर के लड़के रंजन की कहानी दिखाई गई है, जो सरकारी नौकरी पाकर अपनी प्रेमिका तितली से शादी करना चाहता है. लेकिन भगवान शिव से किया गया एक वादा भूलने के कारण वह एक हास्यप्रद टाइम लूप में फंस जाता है. फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है, और इसे दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में संजय मिश्रा, रघुबीर यादव, और सीमा पाहवा जैसे एक्टर शामिल हैं.

Screenshot 2025 05 08 124555

‘भूल चूक माफ’ पहले 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. फिर इसकी रिलीज डेट 16 मई आई. अब निर्माताओं ने इसे थिएटर में रिलीज करने की बजाय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने का फैसला किया. पोस्ट में लिखा गया, ‘हम इस फिल्म को सिनेमाघरों में आपके साथ सेलिब्रेट करना चाहते थे, लेकिन देश सबसे पहले आता है. जय हिंद.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

महाकुंभ वायरल गर्ल का ‘विवादित निकाह’: नाबालिग निकलीं मोनालिसा, पति फरमान खान पर लगा पॉक्सो एक्ट!

संगम की रेती पर आयोजित महाकुंभ से अपनी खूबसूरती और सादगी के दम पर रातों-रात 'सोशल मीडिया सेंसेशन' बनीं मोनालिसा भोंसले अब एक गंभीर...

‘धुरंधर 2’ का जलवा: आधी रात को भी हाउसफुल हुए थियेटर्स, रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा झंडा!

भारतीय सिनेमा के पर्दे पर 'धुरंधर 2' ने एक ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है जिसे बॉक्स ऑफिस के इतिहास में सालों तक याद...

संजय दत्त-नोरा फतेही के अश्लील गाने पर सरकार सख्त, सेंसर बोर्ड को सख्त कार्रवाई के निर्देश

मनोरंजन जगत में बढ़ते विवादों के बीच सरकार ने अब गानों और डिजिटल कंटेंट की निगरानी को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। हाल...