fbpx
  Previous   Next
HomeNationसलमान खान से मुलाकात के बाद किसने ली लॉरेंस बिश्नोई को खत्म...

सलमान खान से मुलाकात के बाद किसने ली लॉरेंस बिश्नोई को खत्म करने की कसम !

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की थी, जहां अभिनेता सलमान खान अपने परिवार के साथ रहते हैं.

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अभिनेता सलमान खान के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की. हाल ही में मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान खान के घर पर गोलीबारी के बाद मुख्‍यमंत्री उनसे मिलने पहुंचे. मुख्यमंत्री के पहुंचते ही अभिनेता के घर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई. सलमान खान उनका स्वागत करने के लिए बाहर आए और उन्हें अपने साथ घर ले गए, जहां शिंदे ने अभिनेता के पिता और प्रसिद्ध पटकथा लेखक सलीम खान, राजनेता बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान से मुलाकात की.

maharashtra chief minister meets salman khan

एकनाथ शिंदे ने अभिनेता के घर के बाहर कहा, “मैंने सलमान खान से कहा है कि सरकार आपके साथ है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनसे पूछताछ की जाएगी. हम मामले की तह तक जाएंगे. किसी को बख्शा नहीं जाएगा. किसी को भी इस तरह निशाना नहीं बनाना चाहिए.” साथ ही उन्होंने कहा, “किसी भी गैंग या गैंगवार की इजाजत नहीं दी जाएगी. हम ऐसा नहीं होने देंगे. हम बिश्नोई को खत्म कर देंगे.” रविवार सुबह करीब 5 बजे बाइक सवार दो लोगों ने बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की थी, जहां अभिनेता अपने परिवार के साथ रहते हैं.

इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों से पता चला कि जिन लोगों को आज गिरफ्तार किया गया है, वे बैकपैक लेकर आए थे और उन्‍होंने टोपी पहनी हुई थी. उन्हें अभिनेता के घर पर गोलीबारी करते देखा गया. साथ ही संदिग्धों में से एक ने काली जैकेट और डेनिम पैंट के साथ सफेद टी-शर्ट पहना था, जबकि दूसरे ने डेनिम पैंट के साथ लाल टी-शर्ट पहन रखी थी. नवंबर 2022 से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार की धमकियों के बाद सलमान खान को वाई-प्लस सुरक्षा दी गई है. अभिनेता निजी बंदूक रखने के लिए भी अधिकृत हैं और उनके पास एक बुलेटप्रूफ कार है.

1212 1

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं, जो गायक-राजनेता सिद्धू मूसेवाला के साथ ही राजपूत नेता और करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी सहित कई हाई-प्रोफाइल हत्याओं के मामलों में तिहाड़ जेल में है. इससे पहले, सीएम शिंदे ने घटना के दिन अभिनेता से फोन पर बात की थी. उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर से भी बात की थी और अभिनेता की सुरक्षा बढ़ाने का सुझाव दिया था.

121121212121

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, संसद में दो दिन तक चली तीखी बहस

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया। दो दिनों तक चली चर्चा के...

जम्मू के समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर गोलीबारी से मचा हड़कंप, वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

जम्मू के एक निजी समारोह में हुई अचानक फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि शहर...

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गरमाई राजनीति, अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसद का माहौल काफी गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर चर्चा के...

RELATED NEWS

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गरमाई राजनीति, अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसद का माहौल काफी गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर चर्चा के...

जल जीवन मिशन को 2028 तक जारी रखने का फैसला, कैबिनेट ने कई बड़े विकास प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन फैसलों में...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत ने बढ़ाई ऊर्जा सुरक्षा, LPG आपूर्ति मजबूत करने में जुटी सरकार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब वैश्विक ऊर्जा बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। ऐसे में भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा...