fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर निकाला रूस वाला गुस्सा, 25...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर निकाला रूस वाला गुस्सा, 25 प्रतिशत टैरिफ का ऐलान किया, 1 अगस्त से लागू

डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रूथ सोशल पर की. की है. यह टैरिफ एक अगस्त से प्रभावी होगा.

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. उन्होंने इसकी घोषणा अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रथ सोशल पर की. यह टैरिफ एक अगस्त से लागू होगा. ट्रंप ने यह घोषणा तब की है जब अमेरिका और भारत एक व्यापार समझौते के लिए बातचीत कर रहे हैं.

image 89


भारत पर टैरिफ लगाने के संकेत डोनाल्ड ट्रंप ने कल ही दे दिए थे. मंगलवार को जब उनसे एक पत्रकार ने सवाल किया कि क्या भारत 20-25 फीसदी के बीच उच्च टैरिफ का भुगतान करने जा रहा है, ट्रंप ने कहा था, “हां, मुझे ऐसा लगता है. भारत मेरा मित्र है. उन्होंने मेरे अनुरोध पर पाकिस्तान के साथ युद्ध समाप्त कर दिया… भारत के साथ समझौता अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है. भारत एक अच्छा मित्र रहा है, लेकिन भारत ने मूल रूप से किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक टैरिफ लगाए हैं…”

image 90

उल्लेखनीय है कि अमेरिका और भारत एक व्यापार समझौते के लिए बातचीत कर रहे हैं. कई दौर की बातचीत के बाद भी अभी कोई प्रगति नहीं हुई. अमेरिका की एक टीम अगले महीने भारत की यात्रा पर आने वाली है.इससे पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौत पर वार्ता चल रही है.उन्होंने कहा था कि दो देशों के बीच वार्ता मीडिया के सामने कैमरे पर नहीं होती है. वार्ता दो देशों के बीच होती है और अमेरिका के साथ वो जारी है. उन्होंने कहा था कि वार्ता बहुत तेजी से और आपसी सहयोग की भावना से चल रही है ताकि हम अमेरिका के साथ एक फायदेमंद व्यापार समझौता कर सकें.

image 91

डोनाल्ड ट्रंप के जनवरी 2025 में दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद से ही दुनिया में ट्रेड वॉर की शुरुआत हुई है. ट्रंप ने भी हाल ही कहा था कि भारत के साथ ट्रेड डील होने जा रही है और यह भारतीय बाजार को खोलेगी.

image 92

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

भय बनाम भरोसा: पीएम मोदी ने बंगाल में फूंका ‘परिवर्तन’ का बिगुल, बोले- संदेशखाली का दर्द अब और नहीं!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चुनावी रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कूचबिहार की धरती से ममता सरकार के खिलाफ निर्णायक युद्ध...

पुडुचेरी में मोदी मैजिक: विदेशी सैलानियों ने भी खिंचाई फोटो, रोड शो में गूंजा ‘भारत माता की जय’ का नारा!

विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

1000 करोड़ का दांव और ‘अखंड भारत’ का सपना: आदित्य धर के नए साम्राज्य में सम्राट बनेंगे रणवीर सिंह!

भारतीय सिनेमा के गलियारों में इन दिनों केवल एक ही नाम की गूंज है— आदित्य धर। 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' (धुरंधर: द रिवेंज) जैसी...