fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentभारत की सबसे बड़ी वॉर और देशभक्ति फिल्म में फिर से तिरंगा...

भारत की सबसे बड़ी वॉर और देशभक्ति फिल्म में फिर से तिरंगा लहराएंगे सनी देओल, क्या आप जानते है फिल्म का नाम ?

सनी देओल और आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म बॉर्डर-2 की रिलीज डेट अनाउंस हो चुकी है. रिलीज डेट हुई फाइनल होने के बाद से फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

जेपी दत्ता के डायरेक्शन में 1997 की हिट फिल्म बॉर्डर के सीक्वल बॉर्डर-2 का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है. जब से इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है फैन्स इसे लेकर खासे एक्साइटेड और अब तो इसकी रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सनी देओल और आयुष्मान खुराना की ये फिल्म राइटिंग स्टेज में है और टीम ने इसके लिए एक स्क्रिप्ट भी क्रैक कर ली है. खबर आ रही है कि बॉर्डर-2, 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो सकती है. इस फिल्म के जरिए देश की सेना की बहादुरी को सलाम किया जाएगा. फिल्म मेकर्स को लगता है कि इस फिल्म की रिलीज के लिए गणतंत्र दिवस से अच्छी कोई दूसरी तारीख हो ही नहीं सकती.

maxresdefault

बॉर्डर-2 की स्क्रिप्ट
सूत्रों के अनुसार बॉर्डर 2 करीब एक साल से राइटिंग स्टेज पर है. फिल्म की कहानी पर काम चल रहा है. मेकर्स को एक ऐसी कहानी की तलाश थी जो दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर सके. ये फिल्म भारत की सबसे बड़ी वॉर फिल्म बनने जा रही है. सनी देओल और आयुष्मान खुराना इस फिल्म को लेकर खासे एक्साइटेड हैं. ये दोनों एक्टर्स पहली बार साथ काम कर रहे हैं.

36

कौन कर रहा है प्रोड्यूस ?
बॉर्डर-2 को भूषण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. डायरेक्शन की जिम्मेदारी अनुराग सिंह संभालेंगे. साल 2026 बॉर्डर-2 के लिए एक और वजह से खास है वो ये कि इस साल बॉर्डर को 29 साल पूरे होंगे.

Capture 1

आज तक याद है पहली बॉर्डर
बॉर्डर फिल्म साल 1997 में आई थी. इस फिल्म को जेपी दत्ता ने लिखा और प्रोड्यूस किया था. ये फिल्म 1971 की भारत-पाकिस्तान वॉर पर बेस्ड थी. इसके एक एक सीन और एक एक गाने ने दर्शकों की आंखें नम कर दी थीं. देशभर में फिल्म को काफी लोकप्रियता मिली थी.

pjimage 2021 06 13t225328 1623604773

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

महाकुंभ वायरल गर्ल का ‘विवादित निकाह’: नाबालिग निकलीं मोनालिसा, पति फरमान खान पर लगा पॉक्सो एक्ट!

संगम की रेती पर आयोजित महाकुंभ से अपनी खूबसूरती और सादगी के दम पर रातों-रात 'सोशल मीडिया सेंसेशन' बनीं मोनालिसा भोंसले अब एक गंभीर...

‘धुरंधर 2’ का जलवा: आधी रात को भी हाउसफुल हुए थियेटर्स, रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा झंडा!

भारतीय सिनेमा के पर्दे पर 'धुरंधर 2' ने एक ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है जिसे बॉक्स ऑफिस के इतिहास में सालों तक याद...

संजय दत्त-नोरा फतेही के अश्लील गाने पर सरकार सख्त, सेंसर बोर्ड को सख्त कार्रवाई के निर्देश

मनोरंजन जगत में बढ़ते विवादों के बीच सरकार ने अब गानों और डिजिटल कंटेंट की निगरानी को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। हाल...