fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentमाधुरी दीक्षित के बेटे बॉलीवुड में करेंगे डेब्यू? एक्ट्रेस क्यों बोलीं कि...

माधुरी दीक्षित के बेटे बॉलीवुड में करेंगे डेब्यू? एक्ट्रेस क्यों बोलीं कि वो तमाशे में इंटरेस्ट नहीं रखता !

माधुरी दीक्षित ने हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने बच्चों के करियर और फिल्मों में उनकी एंट्री को लेकर खुलकर चर्चा कि बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर भी किया खुलासा.

90 के दशक में माधुरी दीक्षित ने अपनी अदाओं और दमदार परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ी कि वह हमेशा के लिए ‘धक-धक गर्ल’ बन गईं. अपने करियर के शिखर पर रहते हुए साल 1999 में उन्होंने डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की और इसके बाद अमेरिका शिफ्ट हो गईं. शादी के बाद माधुरी ने फिल्मों से कुछ समय के लिए दूरी बना ली और परिवार को प्राथमिकता दी. कई सालों बाद उन्होंने दोबारा फिल्मों और ओटीटी की दुनिया में वापसी की.

image 73

माधुरी और श्रीराम नेने के दो बेटे हैं, जो लाइमलाइट से पूरी तरह दूर रहते हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने बच्चों के करियर और फिल्मों में उनकी एंट्री को लेकर खुलकर बात की. माधुरी का बड़ा बेटा अरिन 22 साल का है और वह एप्पल जैसी बड़ी कंपनी में काम करता है. वहीं, उनका छोटा बेटा रियान 20 साल का है और उसकी रुचि टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग में है.

image 74

मीडिया से बातचीत में माधुरी ने साफ कहा कि उनके बच्चों का फिल्म इंडस्ट्री में आने का कोई खास इरादा नहीं है. इस दौरान उन्होंने अपने बच्चों को लेकर कहा, ‘उन दोनों को कभी भी तमाशे में इंटरेस्ट नहीं था मैंने उन्हें कभी इससे दूर नहीं रखा. जब वो मेरे साथ आना चाहते थे मैं उन्हें ले जाती थी. और अगर कभी मना करते थे तो मैं फोर्स नहीं करती थी. जब हम लोग अमेरिका से आए तो वो 6 और 8 साल के थे.’

image 75

माधुरी ने यह भी बताया कि उन्होंने हमेशा अपने बच्चों को उनकी पसंद के मुताबिक आगे बढ़ने की आजादी दी. न तो उन्होंने कभी उन पर फिल्मों में आने का दबाव डाला और न ही किसी तरह की रोक-टोक की. वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी नई सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ को लेकर चर्चा में हैं. यह सीरीज 19 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है. फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी पर भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराते हुए माधुरी आज भी फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं.

image 76

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘खामेनेई की मौत का बदला लेंगे’, ईरान का ऐलान, US-इजरायल की खैर नहीं

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान में गुस्से और शोक का माहौल और गहरा हो गया है। देश की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई...

अलीरेजा अराफी कौन हैं? संकट की घड़ी में ईरान की कमान संभालने वाला चेहरा

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व ने...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Ali Khamenei के निधन की आधिकारिक पुष्टि ईरानी मीडिया ने कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमले...

RELATED NEWS

वैलेंटाइन डे पर सुकेश का नया दाव, जैकलीन फर्नांडीज को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद कथित ठग Sukesh Chandrasekhar ने वैलेंटाइन डे के मौके पर एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री Jacqueline Fernandez के...

कठिन दौर में साथ खड़ी इंडस्ट्री, राजपाल यादव के समर्थन में बढ़े हाथ

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी विवादों के चलते चर्चा में हैं, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहे समर्थन...

बॉलीवुड की बढ़ती चिंता: रणवीर सिंह को मिली धमकी, सितारों की सुरक्षा पर फिर सवाल

मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर बेचैनी बढ़ती नजर आ रही है। इस बार मामला अभिनेता रणवीर सिंह से जुड़ा...