fbpx
  Previous   Next
HomeNationबैंगलोर में 29 साल की एक लड़की की निर्मम हत्या, लडकी के...

बैंगलोर में 29 साल की एक लड़की की निर्मम हत्या, लडकी के 30 से ज्यादा टुकड़े फ्रीज में मिले !

पर्व पति में हत्या का शक सलून में काम करने वाले अशरफ पर जताया है जो महालक्ष्मी के साथ अवैध संबंध था

बेंगलुरु के व्यालिकावल इलाके में एक खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। इस घटना में 29 वर्षीय महिला महालक्ष्मी की बेरहमी से हत्या कर दी गई, और उसके शव को कई टुकड़ों में काटकर फ्रिज में छिपा दिया गया। पुलिस ने 28 टुकड़े बरामद किए हैं, जो उनके घर के फ्रिज से मिले हैं। इस वीभत्स हत्याकांड ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। मामले की जांच में पता चला है कि महालक्ष्मी के पूर्व पति हेमंत दास ने इस हत्या के पीछे अशरफ नामक व्यक्ति का हाथ होने का संदेह जताया है, जो महालक्ष्मी के साथ अवैध संबंध में था.

bengaluru murder 4 2 1 jpg 1727034924103 1727034920255 600x338 1

अब सवाल ये उठ रहा है कि महालक्ष्मी की हत्या इसी घर में की गई या फिर हत्या कहीं और करके लाश के टुकड़े यहां लाकर रखे गए.बताया जा रहा है कि जिस घर के फ्रिज में 29 साल की महालक्ष्मी की लाश टुकड़ों में मिली थी, वहां के वाशरूम, किचन के सिंक या फिर घर की दीवारों पर कहीं भी खून के निशान नहीं मिले हैं. बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने कहा कि इस हत्याकांड को जिसने अंजाम दिया है, उस मुख्य आरोपी का हमें पता चल गया है. हम जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लेंगे.

bengalurumurder41 1727032978

जानकारी के मुताबिक महालक्ष्मी की हत्या का मुख्य आरोपी ओडिशा का रहने वाला है और फरार है. पुलिस को लगता है कि हत्या कम से कम 15 दिन पहले हुई होगी. हत्याकांड का पिछले शनिवार को पता चला था. नेपाल की रहने वाली 29 साल की महालक्ष्मी की शादी 7 साल पहले हुई थी. उसकी 5 साल की एक बेटी है. पति-पत्नी तकरीबन एक साल से अलग-अलग रह रहे थे.

mahalakshmi23Sept 9a7c823f

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

वृंदावन में चीख-पुकार: केशी घाट पर नाव पलटने से बड़ा हादसा, यमुना की लहरों ने छीनी 10 जिंदगियां

कान्हा की नगरी वृंदावन में शुक्रवार का दिन मातम में बदल गया। केशी घाट के पास यमुना नदी की लहरों में पर्यटकों से भरी...

वोटिंग का ‘सुनामी’ अलर्ट: असम से केरलम तक टूटे पुराने रिकॉर्ड, अब 4 मई को खुलेगा सत्ता का असली पिटारा!

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। 9 अप्रैल 2026 को हुए विधानसभा चुनावों में असम, केरलम और केंद्र...

संसद में गूंजेगी ‘नारी शक्ति’ की हुंकार: बंगाल चुनाव से पहले पीएम मोदी का बड़ा दांव

पश्चिम बंगाल के चुनावी महासंग्राम के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए 'नारी शक्ति' को केंद्र में ला खड़ा किया...