fbpx
  Previous   Next
HomeSportsक्या रोहित शर्मा को 2027 विश्व कप से बाहर रखने की हो...

क्या रोहित शर्मा को 2027 विश्व कप से बाहर रखने की हो रही है साजिश? पूर्व बल्लेबाज ने उठाया ‘ब्रोंको टेस्ट’ लेकर उठाए ‘गंभीर’ सवाल!

भारत पूर्व खिलाडी मनोज तिवारी ने हाल ही में टीम इंडिया के लिए शुरू किए गए ब्रोंको टेस्ट को लेकर हेड कोच गंभीर को लपेटे में ले लिया है

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर दिए गए बयान से क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने वर्तमान टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों के लिए आयोजित होने जा रहे ‘ब्रोंको टेस्ट’ को रोहित से जोड़कर बड़ी बात कह दी है. जानकारी के मुताबिक यह नया फिटनेस टेस्ट टीम के नये स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच एड्रियान ले राउक्स के सुझाव पर कराया जा रहा है, लेकिन मनोज तिवारा का कहना है कि ब्रोंको टेस्ट रोहित को टीम इंडिया से बाहर करने की साजिश है. मनोज तिवारी ने यह बात ऐसे समय की है, जब रोहित और विराट कोहली दोनों ही साल 2027 विश्व कप में खेलने की तैयारी कर रहे हैं और BCCI भी इनके खिलाफ कुछ भी साफ-साफ बोलने से बच रही है.

image 83

वर्तमान कप्तान रोहित की राह में ब्रोंको टेस्ट को मुश्किल बताते हुए तिवारी ने कहा कि यह टेस्ट रोहित के लिए बहुत मुश्किलें पैदा कर देगा. तिवारी ने एक निजी वेबसाइट से बातचीत करते हुए कहा कि इस टेस्ट का मकसद रोहित को 2027 विश्व कप से बाहर रखने के मकसद से शुरू किया जा सकता है.

image 84

तिवारी बोले, ‘मुझे लगता है कि विराट कोहली को साल 2027 विश्व कप की प्लानिंग से बाहर रखना बहुत ही मु्श्किल होगा, लेकिन मुझे संदेह है कि वे प्लानिंग में रोहित को शामिल करेंगे. देखिए बात यह है कि जो भी भारतीय क्रिकेट में हो रहा है, उस पर मेरी बारीक नजर है.’ तिवारी ने कहा, ‘मेरा मानना है कुछ दिन पहले ही शुरू किए गए ब्रोंको टेस्ट रोहित शर्मा या उन खिलाड़ियों के लिए हैं, जिन्हें वे 2027 की प्लानिंग का हिस्सा नहीं बनाना चाहते. और यह टेस्ट इसी मकसद के साथ शुरू किया गया है.’

तिवारी ने कहा, ‘भारतीय क्रिकेट द्वारा अभी तक अमल में लाए गए फिटनेस टेस्टों में ब्रोंको टेस्ट सबसे मुश्किल होने जा रहा है. लेकिन सवाल यह है कि यह इसी समय क्यों? यह उस समय क्यों लागू नहीं किया गया, जब नए कोच के मार्ग-दर्शन में पहली टेस्ट सीरीज खेली गई थी? यह ब्रोंको टेस्ट का आइडिया किसका है?.’ तिवारी बोले, ‘कुछ दिन पहले आखिर किसने इस टेस्ट की शुरुआत की? इसलिए यही वह सवाल है, जिसका मेरे पास कोई जवाब नहीं है. लेकिन मेरी समझ यह कहती है कि अगर रोहित ने अपनी फिटनेस पर बहुत कड़ी मेहनत नहीं की, तो यह उनके लिए बहुत ही मुश्किल होने जा रहा है.’

Screenshot 2025 08 26 235955

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

वैभव सूर्यवंशी का ‘पावर-शो’: 300 की स्ट्राइक रेट से उजाड़ा बेंगलुरु का बगीचा, राजस्थान की चौथी जीत!

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ अब एक ऐसी आंधी बन चुका है जिसे रोकना किसी भी टीम के लिए नामुमकिन साबित...

हारते-हारते कैसे जीता लखनऊ? मुकुल के 7 छक्कों ने छीनी गंभीर की टीम से जीत, ईडन में पसरा सन्नाटा!

ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर गुरुवार की रात आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। आखिरी गेंद तक चले इस हाई-वोल्टेज...

सड़क पर वॉर्नर की ‘बैटिंग’ पड़ी भारी! ड्रंक एंड ड्राइविंग केस में गिरफ्तार हुए दिग्गज क्रिकेटर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर एक बार फिर मैदान के बाहर अपने व्यवहार के कारण...