fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentपूजा एंटरटेनमेंट के कर्मचारियों के लिए अक्षय अक्षय कुमार बने भगवान, वजह...

पूजा एंटरटेनमेंट के कर्मचारियों के लिए अक्षय अक्षय कुमार बने भगवान, वजह जान कहेंगे ‘वाह खिलाडी कुमार’

वाशु और जैकी भगनानी का प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट इन दिनों मुश्किलों से घिरा है. ऐसे में खिलाडी कुमार ने दिखाई दरियादिली.

पूजा एंटरटेनमेंट जिसके मालिक है वाशु और जैकी भगनानी, इन दिनों मुश्किलों से घिरा है. हाल ही में क्रू की सैलरी रोके जाने और 250 करोड़ के कर्ज की अफवाहों को लेकर वाशु और जैकी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. खबरें यह भी आई कि वाशु-जैकी भगनानी अपने सात मंजिला ऑफिस को बेचने वाले हैं. हालांकि हालिया इंटरव्यू में वाशु भगनानी ने इन खबरों का खंडन किया और साथ ही स्वीकार किया कि बड़े मियां छोटे मियां की असफलता का प्रभाव उन पर पड़ा है. ऐसे में अब फिल्म का हिस्सा रह चुके अक्षय कुमार ने दरियादिली दिखाई है. अक्षय ने कहा है कि जब तक पूरे कास्ट और क्रू का पेमेंट नहीं हो जाता, तब तक उनकी फीस रोक दी जाए.

1


जैकी भगनानी ने एक बयान में कहा, “अक्षय सर ने हाल ही में इस मामले पर चर्चा करने के लिए मुझसे मुलाकात की. इस स्थिति के बारे में जानने के बाद, अक्षय सर ने आगे आकर क्रू के प्रति अपना समर्थन दिखाने में संकोच नहीं किया. उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक हमारे प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हर कलाकार और क्रू मेंबर को उनका पूरा और अंतिम भुगतान नहीं मिल जाता, तब तक उनके भुगतान को रोक दिया जाए. हम अक्षय सर की समझदारी और इस दौरान हमारे साथ खड़े रहने की उनकी इच्छा के लिए अविश्वसनीय रूप से आभारी हैं. फिल्म व्यवसाय मजबूत रिश्तों पर टिका है और यही वह भावना है, जिसे हम पूजा एंटरटेनमेंट में बढ़ावा देने का प्रयास करते हैं”.

33


गौरतलब है कि पिछले हफ्ते कई क्रू मेंबर्स ने भगनानी पर बकाया भुगतान न करने का आरोप लगाया था. कई लोगों के साथ मिलकर किए गए इंस्टाग्राम पोस्ट में क्रू मेंबर्स ने पूजा एंटरटेनमेंट, प्रोड्यूसर वाशु भगनानी और उनके बच्चों, दीपशिखा देशमुख और अभिनेता जैकी भगनानी को टैग करते हुए अपनी पीड़ा को उन लोगों की ‘सरासर हताशा’, बताया जिन्होंने काम किया लेकिन उन्हें भुगतान नहीं किया गया.

56656

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

होर्मुज का महासंग्राम: 22 देशों की ‘डेडलाइन’ और अमेरिका का विध्वंसक प्रहार, क्या घुटने टेकेगा ईरान?

दुनिया की 'ऊर्जा लाइफलाइन' कहे जाने वाले होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान के कब्जे और समुद्री नाकेबंदी ने विश्व राजनीति में भूचाल ला दिया है।...

होटल-रेस्टोरेंट के लिए ‘गुड न्यूज़’: अब नहीं बुझेंगे चूल्हे, सरकार ने खोला गैस का कोटा!

देश में जारी एलपीजी संकट के बीच केंद्र सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट और एमएसएमई (MSME) क्षेत्र को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक...

मोदी-पेजेश्कियान की ‘शांति वार्ता’: क्या भारत बनेगा ईरान और अमेरिका के बीच का मध्यस्थ?

पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी भीषण संघर्ष के बीच शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच एक...

RELATED NEWS

संजय दत्त-नोरा फतेही के अश्लील गाने पर सरकार सख्त, सेंसर बोर्ड को सख्त कार्रवाई के निर्देश

मनोरंजन जगत में बढ़ते विवादों के बीच सरकार ने अब गानों और डिजिटल कंटेंट की निगरानी को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। हाल...

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना बने हमसफर, उदयपुर में रचाई शाही शादी, शेयर की पहली तस्वीर

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna ने आखिरकार अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। लंबे समय से...

वैलेंटाइन डे पर सुकेश का नया दाव, जैकलीन फर्नांडीज को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद कथित ठग Sukesh Chandrasekhar ने वैलेंटाइन डे के मौके पर एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री Jacqueline Fernandez के...