fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentरणबीर कपूर के 'श्रीराम' बनने पर एक्टर अरुण गोविल का आया दिल...

रणबीर कपूर के ‘श्रीराम’ बनने पर एक्टर अरुण गोविल का आया दिल को छू लेने वाला रिएक्शन !

नितेश तिवारी के निर्देशन में आने वाली फिल्म 'रामायण' को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं. रणबीर इस फिल्म में श्रीराम की भूमिका निभाने वाले हैं.

फिल्म आदिपुरुष के बाद अब डायरेक्टर नितेश तिवारी ने इस महाकाव्य पर फिल्म बनाने का फैसला लिया है. आदिपुरुष में एक्टर प्रभास के लुक और एक्टिंग को लेकर खूब आलोचना हुई थी. अब जब रणबीर प्रभु श्रीराम के रोल में दिखने वाले है तो चर्चा तो होना ही था. रणबीर को लेकर इस बात की चर्चा हो रही है कि वो इस रोल में कैसे नजर आएंगे. इस बीच रामानंद सागर की ‘रामायण’ में श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने रणबीर कपूर को लेकर बड़ी बात कही है जिसकी चर्चा सभी कर रहे है.

arungovil 1585370683 1

रणबीर के संस्कार के कायल हुए अरुण गोविल
रामनंद सागर के रामायाण में राम के रुप में कालजयी अभिनय करने वाले अरुण गोविल से जब ये पूछा गया कि क्या रणबीर श्रीराम के किरदार के साथ न्याय कर पाएंगे, तो उन्होंने कहा, ‘वो हो सकता है या नहीं हो सकता है वो तो समय बताएगा. पहले से कुछ नहीं कहा जा सकता किसी के बारे में. लेकिन, जहां तक रणबीर की बात है, वह एक अच्छे अभिनेता हैं. वह एक अवॉर्ड विनिंग अभिनेता हैं. जितना जानता हूं मैं उनको, बहुत संस्कारी बच्चे हैं वो. उनके अंदर नैतिकता, संस्कार, संस्कृति है. मैंने देखा है कई बार उनको. मुझे यकीन है कि वह अपने स्तर पर बेस्ट करने की कोशिश करेंगे’.

12 03 2024 rnabir arun 23672920 1

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण तीन पार्ट में बनेगी
खबरों के अनुसार, नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रणबीर श्रीराम का किरदार निभाएंगे, जबकि साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी सीता की भूमिका में दिखेंगी. ‘केजीएफ’ स्टार यश रावण की रोल में होंगे और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे.

2 1707045069

फिल्म 2025 में रिलीज हो सकती है, हालांकि इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी नहीं हुई है. नितेश तिवारी इस फिल्म को तीन पार्ट में बनाने वाले हैं, खबरों के अनुसार पहले पार्ट का अंत सीता के अपहरण पर होगा

27 01 2024 ranbir kapoor ramayan 23639476

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘खामेनेई की मौत का बदला लेंगे’, ईरान का ऐलान, US-इजरायल की खैर नहीं

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान में गुस्से और शोक का माहौल और गहरा हो गया है। देश की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई...

अलीरेजा अराफी कौन हैं? संकट की घड़ी में ईरान की कमान संभालने वाला चेहरा

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व ने...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Ali Khamenei के निधन की आधिकारिक पुष्टि ईरानी मीडिया ने कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमले...

RELATED NEWS

वैलेंटाइन डे पर सुकेश का नया दाव, जैकलीन फर्नांडीज को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद कथित ठग Sukesh Chandrasekhar ने वैलेंटाइन डे के मौके पर एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री Jacqueline Fernandez के...

कठिन दौर में साथ खड़ी इंडस्ट्री, राजपाल यादव के समर्थन में बढ़े हाथ

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी विवादों के चलते चर्चा में हैं, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहे समर्थन...

बॉलीवुड की बढ़ती चिंता: रणवीर सिंह को मिली धमकी, सितारों की सुरक्षा पर फिर सवाल

मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर बेचैनी बढ़ती नजर आ रही है। इस बार मामला अभिनेता रणवीर सिंह से जुड़ा...