fbpx
  Previous   Next
HomeNationसावधान: भारत में मिला कोरोना के JN.1 वेरिएंट का पहला केस, केरल...

सावधान: भारत में मिला कोरोना के JN.1 वेरिएंट का पहला केस, केरल की महिला में सब वेरियंट JN.1 की पुष्टि. जानिए कितना है खतरनाक !

कई देशों में फैला यह संक्रमण बीए.2.86 से संबंधित है, कोविड-19 के उप-स्वरूप जेएन.1 की पहचान पहली बार लक्जमबर्ग में की गई थी.

ICMR के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल की माने तो केरल में कोविड-19 के उप-स्वरूप जेएन.1 का एक मामला सामने आया है. ये मामला 8 दिसंबर 2023 को काराकुलम, तिरुवनंतपुरम, केरल के आरटी-पीसीआर पॉजिटिव नमूने में पाया गया था. नमूने का 18 नवंबर 2023 को RT-PCR पॉजिटिव परीक्षण किया गया था. जानकारी के अनुसार 79 वर्षीय महिला के नमूना की RT-PCR जांच की गई थी, जो संक्रमित पाया गया. महिला में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों के हल्के लक्षण थे और वह कोविड-19 से उबर चुकी है.

2 2


देश में कोविड-19 के वर्तमान में 90 प्रतिशत से अधिक मामले गंभीर नहीं हैं और संक्रमित लोग अपने घरों में ही पृथक-वास में रह रहे हैं. इससे पहले, सिंगापुर में एक भारतीय यात्री में जेएन.1 संक्रमण का पता चला था. यह व्यक्ति तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले का मूल निवासी है और उसने 25 अक्टूबर को सिंगापुर की यात्रा की थी. हालांकि राहत कि बात यह है कि मौजूदा वैक्सीन इस सब वेरियंट से सुरक्षा देने में कारगर है

1 3

तिरुचिरापल्ली जिले या तमिलनाडु के अन्य स्थानों में जेएन.1 से संक्रमण के मामले सामने आने के बावजूद मामलों में वृद्धि दर्ज नहीं हुई. सूत्र ने कहा, “भारत में जेएन.1 स्वरूप का कोई अन्य मामला सामने नहीं आया है.” कोविड-19 के उप-स्वरूप जेएन.1 की पहचान पहली बार लक्जमबर्ग में की गई थी. कई देशों में फैला यह संक्रमण पिरोलो स्वरूप, बीए.2.86 से संबंधित है.

16 12 2023 covid 1 23606255

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय केरल राज्य स्वास्थ्य विभाग के साथ नियमित संपर्क में है और प्रवेश के विभिन्न बिंदुओं की निगरानी कर रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

धड़ाम हुआ गोल्ड मार्केट: शांति वार्ता की खबरों से सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी, रिकॉर्ड हाई से ₹49,000 सस्ता हुआ सोना!

वैश्विक राजनीति में कूटनीति की आहट ने कमोडिटी मार्केट की चमक को फीका कर दिया है। अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शांति...

वृंदावन में चीख-पुकार: केशी घाट पर नाव पलटने से बड़ा हादसा, यमुना की लहरों ने छीनी 10 जिंदगियां

कान्हा की नगरी वृंदावन में शुक्रवार का दिन मातम में बदल गया। केशी घाट के पास यमुना नदी की लहरों में पर्यटकों से भरी...

वैभव सूर्यवंशी का ‘पावर-शो’: 300 की स्ट्राइक रेट से उजाड़ा बेंगलुरु का बगीचा, राजस्थान की चौथी जीत!

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ अब एक ऐसी आंधी बन चुका है जिसे रोकना किसी भी टीम के लिए नामुमकिन साबित...

RELATED NEWS

वोटिंग का ‘सुनामी’ अलर्ट: असम से केरलम तक टूटे पुराने रिकॉर्ड, अब 4 मई को खुलेगा सत्ता का असली पिटारा!

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। 9 अप्रैल 2026 को हुए विधानसभा चुनावों में असम, केरलम और केंद्र...

संसद में गूंजेगी ‘नारी शक्ति’ की हुंकार: बंगाल चुनाव से पहले पीएम मोदी का बड़ा दांव

पश्चिम बंगाल के चुनावी महासंग्राम के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए 'नारी शक्ति' को केंद्र में ला खड़ा किया...

युद्धविराम के बाद पहली ‘सफलता’: होर्मुज के रास्ते गुजरात आ रहा तेल का जहाज

अमेरिका और ईरान के बीच हुए दो सप्ताह के 'नाजुक' युद्धविराम के बाद वैश्विक तेल आपूर्ति के सबसे महत्वपूर्ण मार्ग, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of...