fbpx
  Previous   Next
HomeSportsIND vs AUS: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 151/5,...

IND vs AUS: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 151/5, फॉलोऑन बचाने के लिए बनाने हैं 269 रन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है। लंदन के ओवल में खेले जा रहे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 151 रन बना लिए हैं। भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 269 रन यानी अब 118 रन और बनाने हैं। फिलहाल अजिंक्य रहाणे 29 रन और श्रीकर भरत पांच रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 469 रन बनाए थे। यानी भारतीय टीम अभी उसके स्कोर से 318 रन पीछे है.

ccc

भारत का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फेल रहा। कप्तान रोहित शर्मा 15 रन, शुभमन गिल 13 रन, चेतेश्वर पुजारा 14 रन, विराट कोहली 14 रन बनाकर आउट हुए। 71 रन तक भारत ने चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रवींद्र जडेजा और रहाणे ने पांचवें विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी निभाई। जडेजा को ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने स्लिप में कैच आउट कराया। वह 48 रन बना सके। एक तरफ जहां भारतीय कप्तान रोहित ने दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को इसलिए नहीं खिलाया क्योंकि ओवल में गेंद स्पिन नहीं होगी, वहीं दूसरी तरफ लियोन ने विकेट निकालकर करारा तमाचा जड़ा। अभी तीन दिन और बचे हैं, ऐसे में ट्रॉफी तक का रास्ता बेहद कठिन दिख रहा है.

इससे पहले गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट पर 327 रन से आगे खेलना शुरू किया और टोटल में 142 रन जोड़कर ऑलआउट हो गए। ट्रेविस हेड 163 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, स्टीव स्मिथ ने टेस्ट करियर का 31वां शतक लगाया। वह 121 रन बनाकर आउट हुए। कैमरन ग्रीन छह रन, एलेक्स कैरी 48 रन, मिचेल स्टार्क पांच रन, पैट कमिंस नौ रन और लियोन नौ रन बनाकर आउट हुए।वहीं, बुधवार को पहले दिन उस्मान ख्वाजा खाता खोले बिना पवेलियन लौटे थे। वहीं, डेविड वॉर्नर ने 43 रन और मार्नस लाबुशेन ने 26 रन की पारी खेली थी। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर को दो-दो विकेट मिले। रवींद्र जडेजा ने एक विकेट लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...