fbpx
  Previous   Next
HomeSportsकेएल राहुल और पंत का शतक बेकार! भारत को पहले टेस्ट मैंच...

केएल राहुल और पंत का शतक बेकार! भारत को पहले टेस्ट मैंच में 5 विकेट से हराकर इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बनाई बढत.

इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में हुए एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को 5 विकेट से हरा दिया और सीरीज में 1-0 की बनाई बढत.

इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में हुए एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को 5 विकेट से हरा दिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. मुकाबले के आखिरी दिन बेन डकेट ने इंग्लैंड के लिए 149 रनों की पारी खेली और इंग्लैंड की जीत का आधार रखा. उन्होंने पहले विकेट के लिए जैक क्रॉली के साथ मिलकर 188 रनों की साझेदारी की. फिर रूट के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 रन जोड़े. डकेट ने तेजी से रन बटोरे और तय किया कि इंग्लैंड के पास आखिरी में ओवर बचे हो. वहीं फिर आखिरी में जो रूट ने पहले स्टोक्स के साथ 49 रन जोड़े और फिर स्मिथ के साथ 71 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई. भारत के लिए शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट झटके.

Screenshot 2025 06 24 235601

भारत के लिए इस मुकाबले में कई चीजें उसके खराब गई. टीम ने कई अहम मौकों पर कैच गंवाए. अकेले यशस्वी जायसवाल ने 4 कैच टपकाए. इंग्लैंड को आखिरी दिन जीत के लिए 350 रनों की जरूरत थी. बुमराह एक छोर से थे और दूसरे छोर से उन्हें बाकी गेंदबाजों को उतना साथ नहीं मिला. सिराज ने पहली पारी के मुकाबले आज अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली. जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 6 की इकॉनमी से रन दिए.

Screenshot 2025 06 25 000003

इंग्लैंड अगर यह मैच जीत पाई है तो उसमें बेन डकेट और जैक क्रॉली की साझेदारी ने अहम भूमिका निभाई. दोनों ने दिन के पहले सेशन और फिर दूसरे सेशन में तेजी से रन बटोरे और पहले विकेट के लिए 188 रनों की साझेदारी की. जैक क्रॉली ने 126 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 65 रन बनाए. जबकि बेड डकेट ने 170 गेंदों में 149 रन जोड़े. इस जोड़ी ने शुरुआत से ही रन रेट 4 से करीब रखा, जिससे इंग्लैंड इतना बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर पाई. इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 84 गेंदों में छह चौकों की मदद से नाबाद 53 रन बनाए, जबकि जेमी स्मिथ ने नाबाद 44 रन जोड़े.

Screenshot 2025 06 25 000014

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘खामेनेई की मौत का बदला लेंगे’, ईरान का ऐलान, US-इजरायल की खैर नहीं

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान में गुस्से और शोक का माहौल और गहरा हो गया है। देश की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई...

अलीरेजा अराफी कौन हैं? संकट की घड़ी में ईरान की कमान संभालने वाला चेहरा

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व ने...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Ali Khamenei के निधन की आधिकारिक पुष्टि ईरानी मीडिया ने कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमले...

RELATED NEWS

हैरी ब्रूक के तूफानी शतक से इंग्लैंड की रोमांचक जीत, पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 2 विकेट से मात दे दी। इस...

ऑस्ट्रेलिया को हराकर जिम्बाब्वे ने किया ‘महाउलटफेर’, सहवाग की टिप्पणी से बढ़ी हलचल

टी20 विश्व कप 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को मात देकर टूर्नामेंट का रुख ही...

T20 World Cup : भारत का दमदार प्रदर्शन, भारतीय टीम ने नामीबिया को 93 रनों से धूल चटाई

टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए नामीबिया के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की। दिल्ली के...