fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsयुद्ध विराम के बाद भारतीय सेना ने किया सनसनीखेज खुलीसा! पाकिस्तान को...

युद्ध विराम के बाद भारतीय सेना ने किया सनसनीखेज खुलीसा! पाकिस्तान को ऐसा नुकसान पहुंचाया कि…

फिलहाल भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव समाप्त हो गया है. जिसके बाद भारतीय सेना ने प्रेस कॉफ्रेंस कर पूरी कार्रवाई की जानकारी दी.

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा हो गई है. इस घोषणा के बाद भारतीय सेना ने प्रेस कॉफ्रेंस कर पूरी कार्रवाई के बारे में बताया. सीज फायर की घोषणा के बाद भारतीय सेना ने बताया कि हमने पाकिस्तान को ऐसा नुकसान पहुंचा कि उनकी हमले की क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है. भारतीय सेना ने बताया कि हमारी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को बहुत भारी नुकसान पहुंचा है. भारतीय सैन्य अधिकारियों ने बताया कि एलओसी के पास पाकिस्तान के कमान कंट्रोल, लॉजिस्टिक, मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर और उसके जवानों को इतना भारी नुकसान पहुंचाया गया कि उसकी बचाव और मारक क्षमता को खत्म किया गया.

Screenshot 2025 05 10 194931


पाकिस्तान के एक-एक झूठ का पोल खोल के रख दी कर्नल सोफिया कुरैशी
सेना की प्रेस कॉफ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, “पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने अपने JF 17 से हमारे S400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया, जो पूरी तरह से गलत है. दूसरा, उसने एक गलत सूचना अभियान भी चलाया कि सिरसा, जम्मू, पठानकोट, भटिंडा, नलिया और भुज में हमारे हवाई अड्डों को नुकसान पहुंचाया गया, उसकी यह दावा भी पूरी तरह से गलत है.

Screenshot 2025 05 10 194943

तीसरा, पाकिस्तान के गलत सूचना अभियान के अनुसार, चंडीगढ़ और व्यास में हमारे गोला-बारूद डिपो को नुकसान पहुंचाया गया, यह भी पूरी तरह से गलत है. पाकिस्तान ने झूठे आरोप लगाए कि भारतीय सेना ने मस्जिदों को नुकसान पहुंचाया. मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और हमारी सेना भारत के संवैधानिक मूल्य का एक बहुत ही सुंदर प्रतिबिंब है…”

Screenshot 2025 05 10 194951

भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए सेना पूरी तरह से तैयार
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, “हमारे अभियान विशेष रूप से भारत विरोधी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे आतंकवादी ठिकानों पर लक्षित रहे. भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किसी भी धार्मिक स्थल को निशाना नहीं बनाया गया है…” कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, “भारतीय सशस्त्र बल पूरी तरह से तैयार, सतर्क और भारत की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.”

Screenshot 2025 05 10 195041 1

युद्धविराम के बाद सेना की प्रेस कॉफ्रेंस की बड़ी बातें

पाकिस्तान की ओर से ये झूठा आरोप लगाया जा रहा है कि भारतीय सेना ने मस्जिदों को नुकसान पहुंचाया. मैं आपको बताना चाहती हूं कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है. मस्जिद पर हमले की बात झूठी है.
भारतीय सेना ने पाकिस्तान को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. सैन्य ठिकानों के साथ-साथ एयर डिफेंस सिस्टम को भी भारी नुकसान हुआ है.
पाकिस्तान को इतना नुकसान हुआ है कि उसकी आक्रमक-रक्षात्मक प्रणाली तबाह हो गई. कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि भारतीय सेना भारतीय संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि पाकिस्तान जानबूझकर झूठ फैला रहा है. हमारी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा है.
ब्रहोस को नुकसान पहुंचाने का दावा झूठा है. एस-400 को नुकसान पहु्चाने का दावा झूठा है. भारत द्वारा मस्जिदों पर हमले की बात झूठी है. श्रीनगर-भूज में सेना के ठिकानों को नुकसान की बात झूठी है.

Screenshot 2025 05 10 195009 2

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

पाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार...

नेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर क्यों सड़क पर उतरे Gen Z

Gen Z का वो प्रदर्शन तख्तापलट करने के बाद ही रुका. नेपाल के लोग उस आंदोलन को ठीक से भूल भी नही पाए थे...