fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsबिहार में NDA की सरकार की अग्निपरिक्षा से पहले सियासी हलचल तेज,...

बिहार में NDA की सरकार की अग्निपरिक्षा से पहले सियासी हलचल तेज, जदयू के भोज में गायब हुए विधायक! सियासी हलचल तेज

बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले RJD विधायकों की बैठक बाद सभी विधायकों को आवास पर ही रोका गया तो वहीं जदयू के भोज से गायब दिखे 5 विधायक.

बिहार में नई सरकार का फ्लोर टेस्ट से पहले शह-मात का खेल जारी है। आरजेडी की बैठक खत्म होने के बाद और फ्लोर टेस्ट से पहले तेजस्वी यादव ने बड़ा फैसला लिया है कि आरजेडी के सभी विधायकों को तेजस्वी यादव ने अपने सराकारी आवास पर रोक दिया गया है. उन्हें घर जाने से मनाही की गई है. वे अब फ्लोर टेस्ट यानी सोमवार तक तेजस्वी यादव के आवास में ही रहेंगे।सभी विधायकों के सामान अब धीरे-धीरे तेजस्वी यादव के आवास 5, देशरत्न मार्ग पहुंचने लगे हैं. विधायकों द्वारा घर से कंबल और कपड़ा दवाइयां मंगायी गयी है. साथ ही आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.

11212222

वहीं जदयू के द्वारा नेता श्रवण कुमार के यहां आयोजित भोज में नीतीश कुमार शामिल जरूर हुए लेकिन पांच मिनट में ही निकल गए। मीडिया के सवालों पर नीतीश ने कुछ नहीं कहा, बस, मुस्कुराते हुए निकल गए। वहीं सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार 5 विधायकों को भोज में नहीं देखकर नाराज हो गए थे. इन 5 विधायकों के नाम हैं-डॉक्टर संजीव, गूंजेश्वर शाह, बीमा भारती, शालिनी मिश्रा और सुदर्शन कुमार। कहा जा रहा है कि कुछ विधायक बीमार हो गए हैं और कुछ पारिवारिक कारणों से भोज में नहीं आए हैं. वहीं, विधायकों के भोज में नहीं आने से सियासी गलियारे में हड़कंप मचा हुआ है.

05 12 2023 21 05 2023 jitan ram manjhi nitish kumar 23418614 23597052 1

दूसरी ओर, कांग्रेस के 19 विधायकों में से 3 का हैदराबाद नहीं जाना काफी कुछ इशारा कर रहा है. कांग्रेस सब कुछ ठीक होने का दावा कर रही है. लेकिन कहा जा रहा है कि ये 3 विधायक जरूरत पड़ने पर एनडीए के पक्ष में मतदान कर सकते हैं. वैसे सारा दारोमदार स्पीकर के बदलने के ऊपर है. अगर अवध बिहारी चौधरी आरजेडी कोटे से स्पीकर पद पर कुछ दिन और बने रहते हैं तो एनडीए के लिए बहुमत साबित करना आसान नहीं रहने वाला है.

11212112121211 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

भय बनाम भरोसा: पीएम मोदी ने बंगाल में फूंका ‘परिवर्तन’ का बिगुल, बोले- संदेशखाली का दर्द अब और नहीं!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चुनावी रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कूचबिहार की धरती से ममता सरकार के खिलाफ निर्णायक युद्ध...

पुडुचेरी में मोदी मैजिक: विदेशी सैलानियों ने भी खिंचाई फोटो, रोड शो में गूंजा ‘भारत माता की जय’ का नारा!

विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

1000 करोड़ का दांव और ‘अखंड भारत’ का सपना: आदित्य धर के नए साम्राज्य में सम्राट बनेंगे रणवीर सिंह!

भारतीय सिनेमा के गलियारों में इन दिनों केवल एक ही नाम की गूंज है— आदित्य धर। 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' (धुरंधर: द रिवेंज) जैसी...