fbpx
  Previous   Next
HomePolitics2024 में वाराणसी में PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ उतर सकती है...

2024 में वाराणसी में PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ उतर सकती है प्रियंका गांधी वाड्रा ! किसने की भविष्यवाणी.?

उद्धव गुट के नेता ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में अगर प्रियंका गांधी पीएम मोदी के खिलाफ उतरती है तो उन्हें जरूर जीत मिलेगी.

उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट वाली शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का एक बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से चुनाव लड़ती हैं, तो वह निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगी. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन फ्रंटफुट पर है. गठबंधन इस बात पर चर्चा करेगा कि सीट के लिए सबसे उपयुक्त कौन है. अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ती हैं, तो वह जीतेंगी.”

narendra modi priyanka gand

प्रियंका चतुवेर्दी ने कहा कि जनता देश के वर्तमान परिदृश्य से अवगत है और कहा कि यह लाल किले से पीएम मोदी का आखिरी भाषण था क्योंकि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में अगला प्रधान मंत्री इंडिया गठबंधन से चुना जाएगा.

Priyanka Chaturvedi 1

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि “चाहे महंगाई हो, बेरोजगारी हो, किसानों का दुख हो या महिलाओं पर अत्याचार, सभी बढ़े हैं और जनता इसे देख रही है और उनसे सवाल पूछेगी. भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का ये लाल किले से आखिरी भाषण था, और अगला अगले साल इंडिया अलायंस के प्रधानमंत्री आएंगे और देश को आगे ले जाएंगे.”

ih2ggmq8 priyankachaturvediuddhavthackeray 625x300 19 April 19

पुणे में राकांपा अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बीच एक बैठक के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसी) प्रमुख शरद पवार के एनडीए में शामिल होने की अटकलों पर बोलते हुए, प्रियंका चतुवेर्दी ने कहा कि शरद पवार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वो एनडीए में नहीं जाएंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘खामेनेई की मौत का बदला लेंगे’, ईरान का ऐलान, US-इजरायल की खैर नहीं

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान में गुस्से और शोक का माहौल और गहरा हो गया है। देश की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई...

अलीरेजा अराफी कौन हैं? संकट की घड़ी में ईरान की कमान संभालने वाला चेहरा

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व ने...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Ali Khamenei के निधन की आधिकारिक पुष्टि ईरानी मीडिया ने कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमले...

RELATED NEWS

IndiGo पर चला DGCA का हंटर, ठोका 22 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को हालिया उड़ान अव्यवस्थाओं के मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ा...

महंगाई भत्ते को लेकर बढ़ी उम्मीदें, 8वें वेतन आयोग से पहले अहम संकेत

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच एक बार फिर महंगाई भत्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लगातार बढ़ती जीवन लागत...

अमेरिकी लोकतंत्र की कसौटी बना वेनेजुएला संकट, सत्ता संतुलन की नई लड़ाई शुरू

वेनेजुएला संकट को लेकर अमेरिकाकी आंतरिक राजनीति एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। वॉशिंगटन में हुए हालिया घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया...