fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsवर्ल्ड कप में खिलाडियों का फ्लॉप शो के बाद इंजमाम उल हक...

वर्ल्ड कप में खिलाडियों का फ्लॉप शो के बाद इंजमाम उल हक पर लगे गंभीर आरोप, चीफ सेलेक्टर पद से दिया इस्तीफा !

पाकिस्तान क्रिकेट में मची अफरातफरी, वर्ल्ड कप में बेहद साधारण प्रदर्शन के बाद से चीफ सलेक्टर और महान बल्लेबाज इंजमाम पर चौंकाने वाले गंभीर सवाल उठाएं गए है जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया है.

बाबर आजम के आगुवाई में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन 2023 के इस संस्करण में बेहद खराब रहा है. टीम के द्वारा खराब प्रदर्शन का असर अब मैनेजमेंट लेवल पर भी दिखने लगा है. चीफ सेलेक्टर इंजमाम उल हक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बाबर आजम की टीम का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में बेहद खराब रहा है. टीम 6 मैच खेली है और सिर्फ 2 मैच जीती है. उसे पिछले 4 मुकाबलों में हार मिली है. पाकिस्तान टीम का मंगलवार को बांग्लादेश से मैच है. वो अगर ये मुकाबला हारती है तो सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी.

12122121 1

पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक, इंजमाम ने टीम के खराब प्रदर्शन के कारण इस्तीफा नहीं दिया है. उन्होंने हितों के टकराव के कारण पद छोड़ा है. दरअसल, सोशल मीडिया पर हितों के टकराव का मामला सामने आया था. अपनी सफाई में इंजमाम ने कहा, लोग बिना रिसर्च के बोलते हैं. मुझ पर सवाल उठाए गए इसलिए मैंने फैसला किया कि बेहतर होगा कि मैं इस्तीफा दे दूं. इंजमाम ने कहा कि अगर पीसीबी मेरी जांच करना चाहता है तो मैं उपलब्ध हूं. लोग मेरे बारे में बिना किसी सबूत के बात कर रहे हैं, अगर कोई सबूत है तो लाओ. मैंने पीसीबी से भी ऐसा ही करने को कहा है.

D mg SvWwAEimVy

उन्होंने कहा कि मेरा प्लेयर एजेंट कंपनी से कोई संबंध नहीं है, इस तरह के आरोपों से मुझे दुख होता है. उन्होंने आगे कहा कि, एक बार जब स्थिति नॉर्मल होती है तो मैं पीसीबी के अधिकारियों के साथ बैठूंगा. मुझे फोन कॉल पर बताया गया कि पांच सदस्यीय समिति बनाई गई है, इसलिए मैंने बोर्ड से कहा कि जब तक जांच चल रही है, बेहतर होगा कि मैं इस्तीफा दे दूं. जब सब कुछ सामान्य हो जाएगा तो मैं पीसीबी के साथ बैठूंगा.

12 8

इंजमाम को 7 अगस्त, 2023 को चीफ सेलेक्टर बनाया गया था. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने 20 लाख पाकिस्तानी रुपये के वेतन के साथ एक लंबे अनुबंध की मांग की और मांग पूरी नहीं होने पर इस्तीफा देने की धमकी दी थी. पीसीबी ने उनकी मांगें पूरी कीं और 31 अगस्त को अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए. पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता के रूप में इंजमाम-उल-हक का यह दूसरा कार्यकाल है. वह इससे पहले 2016 से 2019 तक इस पद पर रहे थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘खामेनेई की मौत का बदला लेंगे’, ईरान का ऐलान, US-इजरायल की खैर नहीं

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान में गुस्से और शोक का माहौल और गहरा हो गया है। देश की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई...

अलीरेजा अराफी कौन हैं? संकट की घड़ी में ईरान की कमान संभालने वाला चेहरा

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व ने...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Ali Khamenei के निधन की आधिकारिक पुष्टि ईरानी मीडिया ने कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमले...

RELATED NEWS

हैरी ब्रूक के तूफानी शतक से इंग्लैंड की रोमांचक जीत, पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 2 विकेट से मात दे दी। इस...

ऑस्ट्रेलिया को हराकर जिम्बाब्वे ने किया ‘महाउलटफेर’, सहवाग की टिप्पणी से बढ़ी हलचल

टी20 विश्व कप 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को मात देकर टूर्नामेंट का रुख ही...

T20 World Cup : भारत का दमदार प्रदर्शन, भारतीय टीम ने नामीबिया को 93 रनों से धूल चटाई

टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए नामीबिया के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की। दिल्ली के...