fbpx
  Previous   Next
HomeHealthरात को भिगोया हरी मूंग सुबह उठकर एक कटोरी खाएं, गजब के...

रात को भिगोया हरी मूंग सुबह उठकर एक कटोरी खाएं, गजब के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

मूंग दाल सबसे पॉपुलर वेजिटेरियन सुपरफूड्स में से एक है. ये हाई क्वालिटी वाले प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर है. यहां हम आपको हरी मूंग को खाने के कुछ स्वास्थ्य लाभों के बारे में बता रहे हैं.

आमतौर पर हम प्रोटीन के लिए पनीर, अंडे और चिकन पर निर्भर रहते हैं. प्रोटीन हमारी सेहत के लिए कितना जरूरी है ये आप भी जानते हैं. बहुत से लोग रोज महंगे प्रोटीन स्रोतों को नहीं खरीद पाते हैं. खासकर एक्सरसाइज करने वाले और डेली जिम करने वाले लोग रोज प्रोटीन के लिए एक चीज खाकर ऊब जाते हैं. ऐसे में हम आपको ऐसी चीज के बारे में बता रहे हैं जो न सिर्फ प्रोटीन का बड़ा स्रोत है बल्कि कई स्वास्थ्य लाभों से भी भरी है. जी हां, हम बात कर रहे हैं हरी मूंग दाल की. ये छोटे दिखने वाले बीज सेहत के लिए कितना फायदेमंद हो सकते हैं शायद आपको अंदाजा नहीं होता है. मूंग को हमेशा भिगोकर ही खाने की सलाह दी जाती है. यहां हम हरी मूंग के कुछ गजब के फायदों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको जरूर जान लेना चाहिए. हरी मूंग को अपनी डेली डाइट में शामिल करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं. यहां उन सभी लाभों के बारे में बताया है जिन्हें आपको जानना जरूरी है.

moong sprouts 7 500x500 1
  1. हरी मूंग खाने के बाद पेट भरा हुआ महसूस होता है और मेटाबॉलिज्म रेट में सुधार करता है. इस प्रकार ये आपको ज्यादा खाने से रोककर वजन कम करने में योगदान देता है.
  2. हरी मूंग पोटेशियम और आयरन से भरपूर होती है. ये ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है और मसल्स क्रैंम्प्स से बचाता है.
  3. मूंग दाल एक पोषक तत्वों से भरपूर है. यह पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन और कॉपर जैसे मिनरल्स से भरी होती है. इसके अलावा इसमें फोलेट, फाइबर और विटामिन बी6 भी होता है.करता है.
  4. हरी मूंद मूंग फाइबर से भरपूर होती है जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करती है और न्यूट्रिशनल कॉम्प्लीकेशन को रोकती है.
  5. हरी मूंग दाल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. ये शरीर के इंसुलिन, ब्लड ग्लूकोज और फैट को कम करने में मदद करता है.
  6. हरी मूंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गैस को जमा होने से रोकते हैं. यह पचाने में आसान है और आपको हेल्दी बनाए रखने के लिए बेहतरीन है.
  7. हरी मूंग दाल आयरन से भरपूर होती है और यह रेड ब्लड सेल्स को बनाने में मदद करती है. एनीमिया को रोकने के लिए रेड ब्लड सेल्स की अच्छी मात्रा जरूरी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘खामेनेई की मौत का बदला लेंगे’, ईरान का ऐलान, US-इजरायल की खैर नहीं

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान में गुस्से और शोक का माहौल और गहरा हो गया है। देश की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई...

अलीरेजा अराफी कौन हैं? संकट की घड़ी में ईरान की कमान संभालने वाला चेहरा

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व ने...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Ali Khamenei के निधन की आधिकारिक पुष्टि ईरानी मीडिया ने कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमले...

RELATED NEWS

अंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज ! जानें फायदे और सेवन का तरीका

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात...

छुहारे खाने से ये सब बिमारियों में शर्तिया लाभ मिलेगी साथ ही साथ छुहारे की तासीर भी जानें?

आप डेली रूटीन में शामिल करते हैं तो और भी कई फायदे उठा सकते हैं क्योंकि छुआरा विटामिन ए, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, फाइबर,...

ये फल नही बल्कि हर मर्ज की दवा है, हर उम्र में रखता है सेहत का ख्याल ! इन लोगों को जरूर करना चाहिए...

सस्ता और सर्वगुण संपन्न केला भारत के सबसे प्राचीन और पोषक फलों में से एक माना जाता है. यह सिर्फ स्वादिष्ट फल नहीं है,...