fbpx
  Previous   Next
HomeSportsदुनिया का सबसे वजनी क्रिकेटर 20 महीने बाद वापसी को तैयार, घरेलू...

दुनिया का सबसे वजनी क्रिकेटर 20 महीने बाद वापसी को तैयार, घरेलू क्रिकेट में किया था यह कारनामा.

भारतीय सेलेक्टर सरफराज खान के टीम में चयन न होने के पीछे अक्सर उनके वजन का भी हवाला देते रहे हैं, लेकिन जब बात विंडीज क्रिकेट की आती है, जो यहां के चयनकर्ताओं के लिए वजन और यो-यो टेस्ट जैसी बातें गौण हो जाती हैं. इसका प्रमाण करोड़ों भारतीय फैंस को बुधवार से शुरू हो रही वेस्टइंडीज और भारत के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में देखने को मिलेगा. इसी टेस्ट के जरिए दुनिया के सबसे वजनी क्रिकेटर रहकीम कोर्नवाल करीब बीस महीने बाद एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं.

1200 675 18946148 thumbnail 16x9 west indies squad

विंडीज के इस ऑलराउंडर का वजन करीब 139.7 किग्रा है. और जब वह मैदान पर उतरते हैं, तो एक बार को भरोसा ही नहीं होता कि इतना वजनी क्रिकेटर भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का हिस्सा हो सकता है, लेकिन 30 साल के रहकीम कोर्नवाल ने पहले से ही 9 टेस्ट खेलकर इसका प्रमाण ही नहीं दिया, बल्कि उन्होंने इन मैचों में 34 विकेट लेकर यह भी बता दिया कि वजनी क्रिकेटर प्रदर्शन के मामले में भी किसी से कम नहीं. दो अर्द्धशतक भी रहकीम ने बनाए हैं.

पहले ही फर्स्ट क्लास सीजन में किया कारनामा
करीब साढ़े छह फीट लंबे रहकीम कोर्नवाल जैसे वजनी खिलाड़ी को मॉर्डन क्रिकेट बमुश्किल ही पहले कभी इस स्तर पर देखा गया. रहकीम ने साल 2014 में बीस साल की उम्र में प्रथम श्रेणी करियर का आगाज किया. करीब दो मीटर के रन-अप से रहकीम ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं. और उन्होंने शुरुआती सीजन से लेकर लगभग हर प्रथम-श्रेणी सीजन में कम से कम 40 विकेट लेकर सेलेक्टरों का ध्यान अपनी ओर खींचा था.

बल्लेबाजी का भी रखते हैं दम
घरेलू 50-50 के मैच में चार शतक और 32.66 का औसत रखने वाले रहकीम बल्लेबाजी करने में भी सक्षम हैं. हालिया समय में उन्होंने लंबे शॉट खेलने पर भी खासा काम किया है. यह साल 2017 का समय था, जब उन्होंने क्षेत्रीय सुपर50 टूर्नामेंट में करीब 50 के औसत और 120 के स्ट्राइक-रेट से 252 रन बनाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का मजबूत दावा ठोका था. हालांकि, रहकीम ने विंडीज के लिए अभी तक वनडे करियर का आगाज नहीं किया है, लेकिन 9 टेस्ट में दो अर्द्धशतक बनाकर बता जरूर दिया है कि वह बल्लेबाजी का भी दम रखते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘खामेनेई की मौत का बदला लेंगे’, ईरान का ऐलान, US-इजरायल की खैर नहीं

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान में गुस्से और शोक का माहौल और गहरा हो गया है। देश की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई...

अलीरेजा अराफी कौन हैं? संकट की घड़ी में ईरान की कमान संभालने वाला चेहरा

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व ने...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Ali Khamenei के निधन की आधिकारिक पुष्टि ईरानी मीडिया ने कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमले...

RELATED NEWS

हैरी ब्रूक के तूफानी शतक से इंग्लैंड की रोमांचक जीत, पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 2 विकेट से मात दे दी। इस...

ऑस्ट्रेलिया को हराकर जिम्बाब्वे ने किया ‘महाउलटफेर’, सहवाग की टिप्पणी से बढ़ी हलचल

टी20 विश्व कप 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को मात देकर टूर्नामेंट का रुख ही...

T20 World Cup : भारत का दमदार प्रदर्शन, भारतीय टीम ने नामीबिया को 93 रनों से धूल चटाई

टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए नामीबिया के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की। दिल्ली के...