fbpx
  Previous   Next
HomeNationउत्तरकाशी में 67% ड्रिलिंग पूरी, जल्द ही टनल से निकाले जाएंगे मजदूर;...

उत्तरकाशी में 67% ड्रिलिंग पूरी, जल्द ही टनल से निकाले जाएंगे मजदूर; 41 बेड का अस्पताल तैयार

NDRF की एक टीम को शाम को टनल में प्रवेश करते देखा गया. विशेषज्ञों सहित 15 डॉक्टरों की एक टीम को साइट पर तैनात किया गया है.

उत्तराखंड के उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सिल्क्यारा टनल में 11 दिन से फंसे 41 मजदूरों को देर रात ही बाहर निकाला जा सकता है. रेस्क्यू टीम ने अमेरिकी ऑगर मशीन के जरिए टनल के एंट्री पॉइंट से 67 फीसदी की ड्रिलिंग पूरी कर ली है. रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 800 mm (करीब 32 इंच) का पाइप ड्रिल कर लिया गया है. अब करीब 10 मीटर की ड्रिलिंग बाकी है, जिसके आज देर रात पूरी होने की उम्मीद है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 41 मजदूरों को देर रात ही रेस्क्यू कर लिया जाएगा. मजदूरों के लिए 41 बेड का हॉस्पिटल भी तैयार रखा गया है.

22 11 2023 uttarakhand 23586419 142818884


ड्रिलिंग पूरी होने के मद्देनदर NDRF की 15 सदस्यीय टीम ने हेलमेट, ऑक्सिजन सिलेंडर, गैस कटर के साथ मोर्चा संभाल लिया है. NDRF की टीम 800 mm की पाइपलाइन के अंदर जाकर मजदूरों को बारी-बारी से निकालेगी. अगर मजदूरों को कमजोरी हुई तो NDRF की टीम ने उन्हें स्केट्स लगी टेंपररी ट्रॉली के जरिए बाहर लाएगी.

uttarakhand tunnel

NDRF की एक टीम को शाम को टनल में प्रवेश करते देखा गया. विशेषज्ञों सहित 15 डॉक्टरों की एक टीम को साइट पर तैनात किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

वृंदावन में चीख-पुकार: केशी घाट पर नाव पलटने से बड़ा हादसा, यमुना की लहरों ने छीनी 10 जिंदगियां

कान्हा की नगरी वृंदावन में शुक्रवार का दिन मातम में बदल गया। केशी घाट के पास यमुना नदी की लहरों में पर्यटकों से भरी...

वोटिंग का ‘सुनामी’ अलर्ट: असम से केरलम तक टूटे पुराने रिकॉर्ड, अब 4 मई को खुलेगा सत्ता का असली पिटारा!

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। 9 अप्रैल 2026 को हुए विधानसभा चुनावों में असम, केरलम और केंद्र...

संसद में गूंजेगी ‘नारी शक्ति’ की हुंकार: बंगाल चुनाव से पहले पीएम मोदी का बड़ा दांव

पश्चिम बंगाल के चुनावी महासंग्राम के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए 'नारी शक्ति' को केंद्र में ला खड़ा किया...