fbpx
  Previous   Next
HomeBusinessआर्थिक विकास रेट में भारत ने चीन को पछाडा, चीन का आर्थिक...

आर्थिक विकास रेट में भारत ने चीन को पछाडा, चीन का आर्थिक विकास से भारत का प्रदर्शन कहीं बेहतर : IMF

इस साल चीन का आर्थिक विकास 5 फ़ीसदी और 2024 में 4.2 फ़ीसदी की दर से होगा, जो पहले के अनुमान की तुलना में क्रमशः 0.2 फ़ीसदी तथा 0.3 फ़ीसदी कम है.

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, यानी इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड यानि IMF ने अगले दो साल के लिए चीन के आर्थिक विकास के अपने पूर्वानुमान को घटा दिया है, और बताया है कि चीन में रियल एस्टेट क्षेत्र में मौजूद दिक्कतों के चलते हुआ कम निवेश इसके पीछे की प्रमुख वजह है. दूसरी ओर, IMF का मानना है कि चीन का पड़ोसी देश भारत उसकी तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेगा, और वर्ष 2024 के लिए आउटलुक में बदलाव किए बिना इस साल के लिए भारत के आर्थिक विकास पूर्वानुमान को बढ़ाकर 6.3 फ़ीसदी कर दिया है.

Bangladesh seeks IMF support 1068x561 1

IMF की मंगलवार को जारी द्विवार्षिक वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार, चीन को लेकर IMF का अनुमान है कि इस साल चीन का आर्थिक विकास 5 फ़ीसदी और 2024 में 4.2 फ़ीसदी की दर से होगा, जो पहले के अनुमान की तुलना में क्रमशः 0.2 फ़ीसदी तथा 0.3 फ़ीसदी कम है.

104656177 GettyImages

IMF के चीफ़ इकोनॉमिस्ट पियरे-ओलिवियर गौरिन्चास ने समाचार एजेंसी AFP से कहा, “चीन में इस सेक्टर में वास्तव में भरोसा लौटाने के लिए सरकार की तरफ से बेहद शक्तिशाली और बेहद बड़ी कार्रवाई की ज़रूरत होगी, ताकि ट्रेंड से कम विकास के अनुमान को बदला जा सके…”

1 2

मिडिल ईस्ट और मध्य एशिया के लिए इस वर्ष के विकास परिदृश्य को आधा फ़ीसदी घटाकर 2.0 फ़ीसदी कर दिया गया है, जो दरअसल तेल-समृद्ध सऊदी अरब के विकास पूर्वानुमान में आई गिरावट के चलते घटा है. इसके अलावा, सब-सहारा अफ़्रीका में आउटलुक कुछ बिगड़ गया है, और अनुमानित मंदी के बीच नाइजीरियाई अर्थव्यवस्था में विकास दर 3.3 फ़ीसदी रहने का अनुमान है, जो पिछले अनुमानों से 0.2 फ़ीसदी कम है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

धड़ाम हुआ गोल्ड मार्केट: शांति वार्ता की खबरों से सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी, रिकॉर्ड हाई से ₹49,000 सस्ता हुआ सोना!

वैश्विक राजनीति में कूटनीति की आहट ने कमोडिटी मार्केट की चमक को फीका कर दिया है। अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शांति...

वृंदावन में चीख-पुकार: केशी घाट पर नाव पलटने से बड़ा हादसा, यमुना की लहरों ने छीनी 10 जिंदगियां

कान्हा की नगरी वृंदावन में शुक्रवार का दिन मातम में बदल गया। केशी घाट के पास यमुना नदी की लहरों में पर्यटकों से भरी...

वैभव सूर्यवंशी का ‘पावर-शो’: 300 की स्ट्राइक रेट से उजाड़ा बेंगलुरु का बगीचा, राजस्थान की चौथी जीत!

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ अब एक ऐसी आंधी बन चुका है जिसे रोकना किसी भी टीम के लिए नामुमकिन साबित...

RELATED NEWS

फास्टैग है तो रफ़्तार है! टोल प्लाजा पर नकद भुगतान का अंत, अब बिना रुके कटेगा रास्ता पर जेब पर पड़ेगा यह असर!

भारतीय राजमार्गों पर सफर करने वाले करोड़ों वाहन चालकों के लिए एक बड़ा बदलाव दस्तक दे रहा है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने...

भारत की डिजिटल दहाड़: UPI का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड! एक महीने में हुए 22 अरब से ज्यादा ट्रांजैक्शन!

भारत की 'डिजिटल क्रांति' एक नए मुकाम पर पहुँच गई है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा संचालित यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने...

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, शेल के पंपों पर 25 रुपये महंगा हुआ डीजल, क्या अब 150 के पार जाएगी तेल की कीमत?

पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष और कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों का सीधा असर अब भारतीय उपभोक्ताओं की जेब पर दिखने लगा...