fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentअभिनेता रणदीप हुड्डा शादी के बंधन में बंधे , गहनों में लदी...

अभिनेता रणदीप हुड्डा शादी के बंधन में बंधे , गहनों में लदी पत्नी लिन लैशराम की तस्वीर हुई वायरल

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा अपने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से शादी कर ली है. लिन लैशराम मणिपुरी मॉडल और एक्ट्रेस हैं. एक्टर रणदीप हुड्डा की शादी में 'महाभारत' कनेक्शन

बॉलीवुड एक्टर के बेहतरीन एक्टर रणदीप हुड्डा शादी के बंधन में बंध चुके हैं. उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और मणिपुरी मॉडल और एक्ट्रेस लिन लैशराम से शादी कर ली है. लिन लैशराम मणिपुरी मॉडल और एक्ट्रेस हैं. रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने मणिपुर की परंपरा में शादी है. इन दोनों की शादी की पहली तस्वीरें भी आ चुकी हैं. जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में लिन लैशराम गहनों में लदी दिखाई दे रही हैं. जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं रणदीप हुड्डा तस्वीरों में व्हाइट कुर्ता और धोती में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने इसके साथ मणिपुर पगड़ी पहनी हुई है. जबकि लिन लैशराम सिर से लेकर गले तक खूबसूरत गहनों में दिखाई दे रही हैं. रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी की तस्वीरों को बॉलीवुड बबल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

33333

इम्फाल पूर्वी जिले के हिंगांग में एक मंदिर में पूजा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए, हुड्डा ने कहा, “मणिपुर के लिए शांति, दुनिया में हर जगह शांति और खुशहाल शादीशुदा जिंदगी” यह पूछे जाने पर कि क्या 29 नवंबर की शादी में कोई दूसरे बॉलीवुड स्टार भी शामिल होंगे. इस पर रणदीप ने कहा, “यहां सिर्फ मैं हूं”.

331

अपनी गर्लफ्रेंड मणिपुरी मॉडल और एक्ट्रेस लिन लैशराम से शादी करने के लिए इंफाल पहुंचने के बाद बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने कहा, “मैं एक खुशहाल भविष्य, मणिपुर और दुनिया में हर जगह शांति, एक खुशहाल शादीशुदा जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.” बाद में शाम को दोनों पूजा करने के लिए श्री गोविंदजी मंदिर गए. शनिवार को 47 साल के रणदीप और लिन ने इंस्टाग्राम पर अपने गृहनगर में अपनी शादी के बारे में डिटेल्स भी शेयर कीं. मणिपुर में शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन होगा.

1 4

“महाभारत से इंस्पायर होते हुए जहां अर्जुन ने मणिपुरी योद्धा राजकुमारी चित्रांगदा से शादी की थी. हम अपने परिवार और दोस्तों के आशीर्वाद से शादी कर रहे हैं. हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारी शादी 29 नवंबर, 2023 को होगी”. इम्फाल, मणिपुर, उसके बाद मुंबई में रिसेप्शन. जैसा कि हम इस सफर पर निकलने के लिए तैयार हैं हम संस्कृतियों के इस मिलन के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं जिसके लिए हम हमेशा ऋणी और आभारी रहेंगे.” दोनों कुछ समय से रिलेशनशिप में थे. 37 वर्षीय लिन एक मॉडल, एक्ट्रेस और बिजनेस वुमेन हैं. लिन ‘मैरी कॉम’, ‘रंगून’ और हाल ही में जाने जान जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. हुडा आखिरी बार फिल्म ‘सार्जेंट’ में नजर आए थे. उनकी आने वाली फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ है.

18 08 2023 randeep cover photo 23505011

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘खामेनेई की मौत का बदला लेंगे’, ईरान का ऐलान, US-इजरायल की खैर नहीं

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान में गुस्से और शोक का माहौल और गहरा हो गया है। देश की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई...

अलीरेजा अराफी कौन हैं? संकट की घड़ी में ईरान की कमान संभालने वाला चेहरा

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व ने...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Ali Khamenei के निधन की आधिकारिक पुष्टि ईरानी मीडिया ने कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमले...

RELATED NEWS

वैलेंटाइन डे पर सुकेश का नया दाव, जैकलीन फर्नांडीज को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद कथित ठग Sukesh Chandrasekhar ने वैलेंटाइन डे के मौके पर एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री Jacqueline Fernandez के...

कठिन दौर में साथ खड़ी इंडस्ट्री, राजपाल यादव के समर्थन में बढ़े हाथ

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी विवादों के चलते चर्चा में हैं, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहे समर्थन...

बॉलीवुड की बढ़ती चिंता: रणवीर सिंह को मिली धमकी, सितारों की सुरक्षा पर फिर सवाल

मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर बेचैनी बढ़ती नजर आ रही है। इस बार मामला अभिनेता रणवीर सिंह से जुड़ा...